फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Arjun Erigesi gets preference in Sharjah Masters chess tournament 19 Indians in the field

Chess: अर्जुन एरिगेसी को शारजाह मास्टर्स में मिली वरीयता, 19 भारतीय मैदान में

Tue, 14 May 2024 03:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 14 May 2024 03:05 PM IST
सार

शीर्ष 10 में शामिल खिलाड़ी आम तौर पर ओपन टूर्नामेंट में नहीं खेलते। शीर्ष खिलाड़ियों के ओपन टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा से बचने का कारण उनकी रेटिंग के लिए बड़ा जोखिम है लेकिन अर्जुन ओपन टूर्नामेंट से अंक जुटाकर नए मानक तय कर रहे हैं।

विज्ञापन
Arjun Erigesi gets preference in Sharjah Masters chess tournament 19 Indians in the field
अर्जुन एरिगेसी - फोटो : Social Media

विस्तार

ग्रैंडमास्टर और दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी एरिगेसी अर्जुन शारजाह मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के तौर पर भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे। दुनिया के सबसे कड़े ओपन टूर्नामेंट में से एक शारजाह मास्टर्स में 19 भारतीय ग्रैंडमास्टर भाग लेंगे। एसएल नारायणन भारत के दूसरे सबसे ज्यादा रेटिंग वाले खिलाड़ी हैं जबकि उनके बाद निहाल सरीन का नंबर आता है। नौ दौर के इस टूर्नामेंट के विजेता को 12 हजार डॉलर मिलेंगे।
विज्ञापन

रेपिड एवं ब्लिट्ज टूर्नामेंट में पांचवें स्थान पर रहे थे अर्जुन
अर्जुन वारसॉ से सीधे यहां पहुंचे हैं जहां उन्होंने सुपरबेट रेपिड एवं ब्लिट्ज टूर्नामेंट में कुल पांचवां स्थान हासिल किया। शीर्ष 10 में शामिल खिलाड़ी आम तौर पर ओपन टूर्नामेंट में नहीं खेलते। शीर्ष खिलाड़ियों के ओपन टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा से बचने का कारण उनकी रेटिंग के लिए बड़ा जोखिम है लेकिन अर्जुन ओपन टूर्नामेंट से अंक जुटाकर नए मानक तय कर रहे हैं। टूर्नामेंट में 2700 ईएलओ रेटिंग से ऊपर के नौ खिलाड़ी मैदान में हैं। अर्जुन दूसरी वरीयता प्राप्त ईरान के परहम माघसूदलू से 29 अंक आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुबई पुलिस चैलेंज में भारतीयों का रहा दबदबा 
यह टूर्नामेंट दुबई पुलिस वैश्विक शतरंज चैलेंज के ठीक बाद आयोजित किया गया है जिसमें भारतीयों का दबदबा था। वी प्रणव विजेता रहे और उन्हें 16,500 अमेरिकी डॉलर मिले। इस स्तर के अंतरराष्ट्रीय ओपन टूर्नामेंट में पहली बार शीर्ष तीन पुरस्कार भारतीयों ने जीते। अरविंद चिदंबरम दूसरे और एम प्राणेश तीसरे स्थान पर रहे। चिदंबरम दो बार के राष्ट्रीय चैंपियन हैं और लगातार प्रगति कर रहे हैं। चेन्नई के इस खिलाड़ी ने अपने करियर में पहली बार विश्व रैंकिंग के शीर्ष-50 में जगह बनाई है। 
विज्ञापन

निहाल सरीन से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद 
निहाल सरीन तब विवादों में घिर गए थे जब ऑनलाइन ब्लिट्ज बाजियों में उनके शानदार नतीजों के कारण रूस के महान व्लादिमीर क्रैमनिक ने उन पर परोक्ष रूप से ऑनलाइन धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। सरीन को भी इस टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। अभिजीत गुप्ता पूर्व विश्व जूनियर चैंपियन हैं और उन्होंने विभिन्न महाद्वीपों में टूर्नामेंट जीते हैं। वह कई लोगों के लिए एक खतरनाक प्रतिद्वंद्वी साबित हो सकते हैं लेकिन पिछले कुछ वर्षों में प्रदर्शन में निरंतरता की कमी उनके लिए एक समस्या रही है। प्रतियोगिता में कुल 88 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं जिसमें 19 भारतीय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed