फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Archery world governing body refused to recognise the recent AAI elections

भारतीय तीरंदाजों के भविष्य पर लटकी तलवार, संघ के चुनाव को नहीं मिली मान्यता  

Thu, 17 Jan 2019 09:22 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 17 Jan 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
Archery world governing body refused to recognise the recent AAI elections
indian Archery Association - फोटो : file photo

भारतीय तीरंदाजों का भविष्य एक बार फिर अधर में लटक गया है। वर्ल्ड आर्चरी ने भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के 22 दिसंबर को हुए चुनाव को मान्यता नहीं दी है। यही नहीं वर्ल्ड आर्चरी ने चुनाव प्रक्रिया की रिपोर्ट एएआई से 25 जनवरी तक मांगी है। 

विज्ञापन


इसी दिन वर्ल्ड आर्चरी एएआई पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लेगा। अगर तीरंदाजी संघ पर प्रतिबंध लगता है तो भारतीय तीरंदाज देश के झंडे अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाएंगे। संभावना यह भी है भारतीय तीरंदाजों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने की अनुमति ही न मिले।    
विज्ञापन


 वर्ल्ड आर्चरी के सेक्रेटरी जनरल टॉम डिलेन की ओर से एएआई के अध्यक्ष बीवीपी राव को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि कार्यकारिणी को 22 दिसंबर का चुनाव स्वीकार नहीं है। साथ ही उनके अध्यक्ष बनने और उनकी अगुआई में बनी कार्यकारिणी को भी स्वीकार नहीं किया जाता है। जिस संविधान के अनुसार चुनाव हुआ है वह पहले आम सभा से मंजूर नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे सिर्फ चुनाव पर्यवेक्षक (एएआई प्रशासक एसवाई कुरैशी) की ओर से ही स्वीकार किया गया है। उन्हें यह भी पता लगा है कि देश का खेल मंत्रालय और इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन को भी यह संविधान स्वीकार नहीं है। 


राव का कहना है कि वह वर्ल्ड आर्चरी को जवाब देंगे, साथ ही तीरंदाजी की गतिविधियों को देश में जारी रखेंगे। यह चुनाव सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराया गया था। देश में इससे बड़ा और कुछ नहीं हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed