फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Archery Camp closed which was conducted ignoring Sports minister advisory

खेल मंत्रालय के आदेश के खिलाफ होने वाले ट्रायल भी हुए रद्द, तीरंदाजों को घर लौटा बंद किया कैंप

Sun, 22 Mar 2020 07:09 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 22 Mar 2020 07:09 AM IST
विज्ञापन
Archery Camp closed which was conducted ignoring Sports minister advisory
भारतीय तीरंदाज - फोटो : social media

टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों को आर्मी स्पोट्र्स इंस्टीट्यूट (एएसआई) में चल रहे तीरंदाजी का कैंप शनिवार को बंद कर दिया गया। बुखार और खांसी आने के बाद संदेह के चलते होटल में एकांतवास में रखी गईं दो महिला अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजों को भी घर भेज दिया गया। इन दोनों के  अलावा ज्यादातर तीरंदाजों ने वापसी का खुद टिकट कराया जिसका किराया उन्हें साई की ओर से वापस किया जाएगा। इसी के साथ खेल मंत्रालय के आदेश के खिलाफ 24 और 25 मार्च को होने वाला ट्रायल भी रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन

सेना के इंकार के बाद बंद हुआ कैंप

दरअसल शनिवार की सुबह सेना ने अचानक इस कैंप को आगे अपने यहां लगाए जाने से इंकार कर दिया। उन्होंने इस बारे में आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया और साई को भी सूचित कर दिया। इसके बाद साई ने तत्काल प्रभाव से कैंप बंद करने के आदेश जारी कर दिए और सभी तीरंदाजों को अपने घरों को जाने के लिए कह दिया। बीते पांच दिनों से गुजरात की एक महिला तीरंदाज और उसकी कमरे में साथी हरियाणा की तीरंदाज को एएसआई के बाहर होटल में एकांतवास में रखा गया था। इन दोनों तीरंदाजों को ट्रायल में नहीं खिलाए जाने की बात भी कही गई थी। जिसका इन दोनों ने विरोध किया था।

आज नाटकीय रूप से इन दोनों तीरंदाजों का न सिर्फ एकांतवास खत्म कर दिया गया बल्कि दोनों को अपने घरों को जाने के लिए कह दिया गया। दोनों ने अपने खर्च पर घर वापसी का टिकट कराया। हालांकि यह पैसा उन्हें वापस मिल जाएगा लेकिन किसी ने भी अपने पास से तीरंदाजों का टिकट नहीं कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीरंदाज ट्रायल का विरोध कर रहे थे

दरअसल ट्रायल में दीपिका कुमारी, अतानु दास, जयंत तालुकदार, बोंबाइला देवी, तरुणदीप रॉय समेत 16 तीरंदाजों को खेलना था। इनमें से ज्यादातर तीरंदाज कोरोना वायरस के चलते ट्रायल कराए जाने का विरोध कर रहे थे। जिसे साई और एएआई दोनों ने नजरअंदाज  कर दिया था, लेकिन स्थितियां बिगड़ती देख सेना ने ही अचानक कैंप बंद करने का फैसला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed