फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Appeal for boycott of Winter Olympics to be held in China, 180 groups raised issue of human rights violation

चीन में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक के बहिष्कार की अपील, 180 समूहों ने उठाया मानवाधिकार उल्लंघन का मुद्दा

Wed, 03 Feb 2021 04:32 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 03 Feb 2021 04:32 PM IST
विज्ञापन
Appeal for boycott of Winter Olympics to be held in China, 180 groups raised issue of human rights violation
winter olympics 2018

चीन में अल्पसंख्यकों के मानवाधिकार उल्लंघनों के मामले में 180 समूहों का एक गठबंधन तैयार हुआ है। बुधवार को इस गठबंधन ने अगले साल होने वाले बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक खेलों का बहिष्कार करने की अपील की।

विज्ञापन


इस गठबंधन में तिब्बती, उइगर, मंगोलियाई और हांगकांग से जुड़े समूह शामिल हैं। उन्होंने सरकारों को पत्र भेजकर ओलंपिक का बहिष्कार करने की अपील की है ताकि उनका उपयोग ‘चीनी सरकार के (मानव) अधिकारों के हनन और असंतोष को दबाने के लिए नहीं किया जा सके।’
विज्ञापन


इन समूहों ने इससे पहले अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) से चीन के बजाय किसी अन्य देश को खेलों की मेजबानी सौंपने का आग्रह किया था। आईओसी ने उनकी यह मांग यह कहकर ठुकरा दी थी कि वह केवल एक खेल संस्था है जो राजनीति में शामिल नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के बावजूद इन शीतकालीन खेलों का उद्घाटन चार फरवरी 2022 से करने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed