फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Another boxing coach tests Covid positive at NIS, Patiala number reached to 13

NIS पटियाला में कोरोना विस्फोट: एक और मुक्केबाज निकला पॉजिटिव, संक्रमित बॉक्सरों और कोचेज की संख्या 13 हुई

Mon, 05 Apr 2021 09:04 AM IST
अंशुल तलमले अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 05 Apr 2021 09:04 AM IST
सार

टोक्यो का टिकट हासिल कर चुके बॉक्सरों को ट्रेनिंग करा रहे कोच को अस्पताल भेजा गया 
एक और कोच के संक्रमित होने पर बंद हुई बॉक्सिंग ट्रेनिंग...टोक्यो का टिकट हासिल कर चुके बॉक्सरों को ट्रेनिंग करा रहे कोच को अस्पताल भेजा गया...बॉक्सरों की निगेटिव रिपोर्ट आने तक चलेगी फिजिकल ट्रेनिंग

विज्ञापन
Another boxing coach tests Covid positive at NIS, Patiala number reached to 13

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों के लिए एनआईएस पटियाला में चल रहे राष्ट्रीय शिविर में बॉक्सरों और कोचेज के कोरोना संक्रमण का सिलसिला रुक नहीं रहा है। चीफ कोच कुटप्पा के बाद रविवार को बॉक्सरों के साथ जुड़े एक और कोच कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही एनआईएस में कोरोना संक्रमित बॉक्सरों और कोचेज की संख्या 13 हो गई है। उनमें संक्रमण के लक्षण होने के चलते उन्हें अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा है।

विज्ञापन


अब तक कुल छह बॉक्सर, कोच और एक एथलीट को अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा है। बॉक्सरों में कोरोना अत्यधिक मामलों को देखते हुए उनकी साथ में मुक्केबाजी की ट्रेनिंग बंद कर दी है। सिर्फ फिजिकल ट्रेङ्क्षनग कराई जा रही है।
विज्ञापन


एक-दूसरे के कमरों में प्रवेश पर पाबंदी
यही नहीं हॉस्टल में एक दूसरे के कमरे में प्रवेश पर रोक  लगा दी गई है। मुक्केबाज एक दूसरे के संपर्क में नहीं आएं इसी को ध्यान में रखते हुए स्पारिंग (आपस में ट्रेनिंग) बंद कराई गई है। सोमवार को संक्रमितों की एक बार फिर टेसंर्टग होगी। उसके बाद मुक्केबाजों की आपस की ट्रेनिंग पर फैसला लिया जाएगा। कुटप्पा के बाद आज संक्रमित पाए गए कोच भी ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुके बॉक्सरों को ट्रेनिंग करा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed