{"_id":"606b3f738ebc3ece7a783b81","slug":"anirban-lahiri-grabs-top-5-position-since-2017-jordan-spieth-wins-valero-texas-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहिड़ी का 1260 दिनों के बाद अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन, टेक्सास ओपन में पांचवें स्थान पर रहे","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
लाहिड़ी का 1260 दिनों के बाद अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन, टेक्सास ओपन में पांचवें स्थान पर रहे
Mon, 05 Apr 2021 10:18 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेन एंटोनियो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेन एंटोनियो
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 05 Apr 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Anirban Lahiri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी लगातार तीसरी बार तीन अंडर 69 के स्कोर से यहां चल रहे वालेरो टेक्सास ओपन में पांचवें स्थान पर रहे जो अक्तूबर 2017 के बाद उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस प्रदर्शन से लाहिड़ी को इनामी राशि के तौर पर 3,15,700 डॉलर (लगभग 2.31 करोड़ रुपये) मिले।
विज्ञापन
पहले दौर में एक अंडर-71 का कार्ड खेलने वाले लाहिड़ी ने दूसरे, तीसरे और चौथे दौर में एक समान तीन अंडर 69 का कार्ड खेला। वह कुल 10 अंडर के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रहे। इससे पहले अक्तूबर 2017 में सीजे कप नाईन ब्रिजेज में वह शीर्ष पांच गोल्फरों में शामिल थे। हीरो इंडियन ओपन 2015 में अपना आखिरी खिताब जीतने वाले लाहिड़ी ने 1260 दिनों के बाद अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया तो वही अमेरिका के जोर्डन स्पीथ 1351 दिनों के बाद चैंपियन बने। इससे पहले 2017 में रॉयल बिर्कडाले में चैंपियन बनने वाले इस गोल्फर ने आखिरी दौर में छह अंडर का कार्ड खेल कुल 18 अंडर के स्कोर के साथ खिताब अपने नाम किया। चार्ली हॉफमैन (16 अंडर) दूसरे और मैट वालेस (14 अंडर) तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
रैंकिंग में भी सुधार:
लाहिड़ी ने इसके साथ ही 110 फेड एक्स कप अंक हासिल किए जिससे वह तालिका में 125वें से 94वें स्थान पर पहुंच गए। लाहिड़ी विश्व रैंकिंग में बड़ी सुधार करते हुए 478वें से 319वें स्थान पर पहुंच गए। वह रैंकिंग में दूसरे सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाड़ी हैं और दो-तीन अच्छे प्रदर्शन से उन्हें दूसरी बार ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व का मौका मिल सकता है। उन्होंने कहा, ‘मैं मेहनत और लगन से काम कर रहा हूं। मैंने अपना ध्यान सिर्फ बेहतर होने पर दिया है और वास्तव में परिणामों को बहुत ज्यादा महत्व नहीं देता हूं। लेकिन कुछ परिणाम बहुत अच्छे नहीं थे।’
विज्ञापन