{"_id":"5f1a76ad8ebc3e6385174688","slug":"anand-third-consecutive-defeat-in-the-legends-of-chase-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीजेंड्स ऑफ चेस टूर्नामेंट में विश्वनाथन आनंद की लगातार तीसरी हार","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
लीजेंड्स ऑफ चेस टूर्नामेंट में विश्वनाथन आनंद की लगातार तीसरी हार
Fri, 24 Jul 2020 11:21 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
विश्वनाथन आनंद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के अनुभवी खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद को लीजैंड्स आफ चेस ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा, जिन्हें रूस के ब्लादीमिर क्रामनिक ने हराया। इस हार के बाद आनंद 150000 डॉलर ईनामी राशि के इस टूर्नामेंट की अंकतालिका में सबसे नीचे खिसक गए। आनंद को कल देर रात क्रामनिक ने 2.5 - 0.5 से हराया। पहले दो दौर में उन्हें पीटर स्विडलेर और मैग्नस कार्लसन ने मात दी थी।
विज्ञापन
कार्लसन और स्विडलेर तीनों मैच जीतकर शीर्ष पर हैं। दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी डिंग लिरेन को उक्रेन के वैसिल इवांचुक ने मात दी। आनंद और लिरेन का अभी तक खाता नहीं खुल सका है। अब आनंद का सामना भारतीय मूल के डच खिलाड़ी अनीश गिरि से होगा। लीजैंड्स आफ चेस टूर्नामेंट में कार्लसन, लिरेन, नेपोमनियाचि और गिरि को स्वत: आमंत्रण मिला है जो ‘चेसेबल मास्टर्स ’ में सेमीफाइनल में पहुंचे थे। उनका सामना 40 से 50 वर्ष की उम्र के छह महान खिलाड़ियों से होगा जो अपने कैरियर में शतरंज के शिखर पर रहे थे। यह टूर्नामेंट मैग्नस कार्लसन टूर का हिस्सा है। इसके विजेता को नौ से 20 अगस्त तक होने वाले ग्रैंड फाइनल में खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन