{"_id":"5f1a53df8ebc3e63a9303ba1","slug":"anand-lost-to-carlson-in-legends-chess-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीजेंड्स शतरंज टूर्नामेंट में आनंद को कार्लसन से भी मिली मात ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
लीजेंड्स शतरंज टूर्नामेंट में आनंद को कार्लसन से भी मिली मात
Fri, 24 Jul 2020 08:52 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 24 Jul 2020 08:52 AM IST
विज्ञापन
विश्वनाथन आनंद
भारतीय शतरंज के जादूगर विश्वनाथन आनंद को लीजेंड्स ऑफ चेस ऑनलाइन टूर्नामेंट में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन के हाथों भी शिकस्त का सामना करना पड़ा। यह पांच बार के विश्व चैंपियन आंनद की टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार है। आनंद ने बेस्ट ऑफ फोर मुकाबले की पहली तीन बाजियों में नॉर्वे के कार्लसन को बराबरी पर रोका, लेकिन अंतिम बाजी गंवाकर मुकाबला 1.5-2.5 से हार गए।
विज्ञापन
आनंद पहली बार मैग्नस कार्लसन शतरंज टूर पर खेल रहे हैं। तीसरे दौर में उनका सामना अब व्लादिमीर क्रैमनिक से होगा। कार्लसन, इस्राइल के अनुभवी बोरिस गेलफंड और श्विडलर दो-दो जीत से छह अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। अनीश गिरी ने व्लादिमीर क्रैमनिक 2.5-1.5 पर जीत के साथ खाता खोला जबकि दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी चीन के डिंग लिरेन को रूस के इयान नेपोमनियाची के खिलाफ भी 1.5-2.5 से हार मिली।
विज्ञापन