फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Amitabh Bacchan gives solid answer to pakistani

पाकिस्तानी ने उड़ाई साक्षी की जीत पर खिल्ली, बिग बी ने दिया करारा जवाब

Tue, 23 Aug 2016 10:25 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 23 Aug 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bacchan gives solid answer to pakistani
साक्षी मलिक - फोटो : PTI
साक्षी मलिक ने जब कुश्ती में भारत के लिए रियो ओलंपिक में पहला पदक जीता तो पूरा भारत जश्न के रंग में रंग गया, यह भारत के लिए गर्व का पल था, लेकिन यह बात एक सरहद पार बैठे पाकिस्तानी पत्रकार उमर कुरैशी को हजम नहीं हुई। कुरैशी ने साक्षी की जीत पर व्यंग्य करते हुए ट्वीट किया, अंततः 119 खिलाड़ियों के दल ने एक पदक जीता वह भी कांस्य, लेकिन भारत के लोग ऐसे जश्न मना रहे हैं जैसे उन्होंने 20 स्वर्ण पदक जीत लिए हों।
विज्ञापन

फिर क्या था भारतीयों को उमर कुरैशी का टोंट कसना हजम नहीं हुआ और लोग उमर कुरैशी पर टूट पड़े। इन लोगों में बॉलीवुड के एंग्री यंग मैन और सुपर स्टार अमिताभ बच्चन भी शामिल थे। 
विज्ञापन


बिग बी ने कुरैशी को जवाब देते हुए ट्वीट किया और कहा मेरे लिए इस कांस्य पदक का मोल सौ स्वर्ण पदकों से ज्यादा है, लेकिन यह भी काफी नहीं है। मुझे गर्व है कि साक्षी एक भारतीय है और महिला भी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कुरैशी की ऐसी खिंचाई हुई जिसका उनके पास कोई जवाब नहीं था। लोगों ने कहा कि पाकिस्तान का एक भी एथलीट ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर सका। 
जाने माने पत्रकार शेखर गुप्ता ने कहा कि हमारे खिलाड़ी सरकारी नीतियों की वजह ले पदक नहीं जीत पा रहे हैं। लेकिन हम उनके प्रयासो को कमतर नहीं आंकते। 

मनीष सिंह नाम के एक युवक ने कुरैशी से पूछा,20 करोड़ जनसंख्या वाले देश का एक भी ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर सका इसके बारे में आप क्या कहेंगे। 

वहीं कांग्रेस नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि यदि बम बनाना, दूसरे पर उंगली उठाना, लड़ाई करना और आतंकवाद यदि पाकिस्तान के लिए खेल हैं तो निश्चित तैर पर वह तरक्की करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed