{"_id":"5a91ac884f1c1b410b8bae04","slug":"amit-vikas-and-seema-enters-final-at-strandja-memorial-boxing-championships","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे मुक्केबाज विकास, अमित और सीमा ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे मुक्केबाज विकास, अमित और सीमा
एजेंसी
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
विकास कृष्ण
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशियाई खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता विकास कृष्ण (75 भारवर्ग) और अमित फांगल (49) ने स्ट्रेंनजा मेमोरियल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अपने भारवर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। महिला वर्ग में एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली सीमा पूनिया (81+) भी खिताबी मुकाबले में पहुंच गईं। भारत की अन्य दो मुक्केबाजों स्वीटी बूरा और भाग्यबती को सेमीफाइनल में हार के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
पिछले महीने इंडिया ओपन में स्वर्ण जीतने वाले अमित ने सेमीफाइनल में रूस के सोइन अर्तिश को हराया और अब उनकी टक्कर मोरक्को के सैद मुरादजे से होगी। विश्व चैंपियनशिप में कांस्य जीत चुके विकास ने सेमीफाइनल में चीन के तुहोतरबिके को हराया। हालांकि पिछली बार के रजत पदक विजेता मोहम्मद हसमुद्दीन को सेमीफाइनल में रूस के शेखरियर अहमोदोव से हार के बाद कांस्य से संतोष करना पड़ा।
बाई मिलने के बाद सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली सीमा ने बुल्गारिया की मिहेला निकोलोवा को 5-0 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। वह एम सी मैरीकॉम (48 भारवर्ग) के बाद फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी भारतीय मुक्केबाज हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा स्वीटी बूरा (75) को सेमीफाइनल में चीन की ली क्युइयान ने कड़े मुकाबले में पराजित किया। जबकि भाग्यबती (81) को रूस की मारिया उराकोवा ने मात दी। भारत की दो अन्य महिला मुक्केबाज पूर्व विश्व एवं एशियाई चैंपियन एल सरिता देवी (60) और एम मीना कुमारी देवी (54) को भी सेमीफाइनल में हार के बाद कांस्य पदक मिला। भारत की ओर पुरुष वर्ग में भी पांच मुक्केबाज सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुके हैं।