फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Amit Panghal and MC mary kom wins and enter quarter-finals of boxing Olympic qualifiers

पंघाल और मेरीकॉम ने ओलंपिक क्वालीफ़ायर के क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह, गौरव हारे

Sat, 07 Mar 2020 09:57 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 07 Mar 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Amit Panghal and MC mary kom wins and enter quarter-finals of boxing Olympic qualifiers
अमित पंघाल - फोटो : ट्विटर

भारत के स्टार मुक्केबाज अमित पंघाल और छह बार की वर्ल्ड चैंपियन दिग्गज मेरीकॉम ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिए हैं। शनिवार को खेले गए मुकाबले में पंघाल ने पुरुषों के (52 किग्रा) और मेरीकॉम ने महिलाओं के 51 किग्रा भारवर्ग में जीत दर्ज कर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। दोनों ही खिलाड़ी अब टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल करने से मात्र एक एक जीत दूर हैं।  

विज्ञापन


अमित ने मंगोलिया के इंकमनादाख खारखु को हराकर एशियाई क्वालिफायर के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई और अब वह ओलंपिक में जगह बनाने से एक जीत दूर हैं। पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज बनने वाले 23 वर्षीय शीर्ष वरीय पंघाल ने कड़े मुकाबले में मंगोलियाई मुक्केबाज को बंटे हुए फैसले में 3-2 से हराया। पंघाल ने शुरू से ही जवाबी हमला किया और पहले दो दौर में विशेषकर उनका बायां हाथ काफी प्रभावी रहा। 
विज्ञापन


मंगोलियाई मुक्केबाज तीसरे दौर में अधिक हावी रहा लेकिन पंघाल फिर भी जीत दर्ज करने में सफल रहा। अगले मुकाबले में पंघाल का सामना फिलीपींस के कार्लो पैलम से होगा। पंघाल ने उन्हें 2018 में एशियाई खेलों के सेमीफाइनल और 2019 विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में हराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

महिलाओं के वर्ग में 37 वर्षीय मेरीकॉम का मुक्का अभी भी दमदार दिखा, उन्होंने शुरुआती मुकाबले में न्यूजीलैंड की मुक्केबाज तस्मीन बेन्नी को हरा दिया। एकतरफा मुकाबले में दिग्गज मेरीकॉम ने 5-0 से जीत दर्ज की और अब वे ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने से एक जीत दूर हैं। 

हालांकि अन्य मुक्केबाज गौरव सोलंकी को हार का सामना करना पड़ा। प्री-क्वार्टर फाइनल के एक अन्य मुकाबले में राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता गौरव सोलंकी (57 किग्रा) को शीर्ष वरीय उज्बेकिस्तान के मिराजिजबेक मिरजाखालिलोव ने 4-1 से हराया। मौजूदा विश्व चैंपियन और एशियाई खेलों एवं एशियाई चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता ने भारतीय मुक्केबाज को पहले दौर में ज्यादा मौके नहीं दिए। गौरव ने दूसरे दौर में वापसी की लेकिन वह तीसरे दौर में लय को बरकरार नहीं रख पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed