फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   amit panghal and gaurav bidhuri name consider for arjun award

बीएफआई ने अमित पंघाल और गौरव बिधूड़ी को अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किया

Tue, 30 Apr 2019 07:07 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Tue, 30 Apr 2019 07:07 PM IST
विज्ञापन
amit panghal and gaurav bidhuri name consider for arjun award
Amit Panghal

एशियाई खेल और एशियाई चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघाल और विश्व चैंपियनशिप 2017 के कांस्य पदक विजेता गौरव बिधूड़ी को मंगलवार को भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने अर्जुन पुरस्कार के लिये नामित किया। 

विज्ञापन


अमित ने जकार्ता में एशियाई खेलों में 49 किग्रा में उज्बेकिस्तान के मौजूदा ओलंपिक चैंपियन हसनबाय दुसमातोव को हराकर सोने का तमगा जीता था। पिछले साल भी अर्जुन पुरस्कार के लिये अमित के नाम की सिफारिश की गयी थी। अमित के नाम पर हालांकि विचार नहीं किया गया था क्योंकि वह 2012 में डोप परीक्षण में नाकाम रहे थे। इसके लिये उन पर एक साल का प्रतिबंध भी लगा था। 
विज्ञापन


बीएफआई अध्यक्ष अजय सिंह ने यहां सम्मान समारोह के दौरान पत्रकारों से कहा, 'हम फिर से अमित के नाम भेज रहे हैं और हमें पूरा विश्वास है कि इस बार उनके नाम पर विचार किया जाएगा।' अब 52 किग्रा में भाग ले रहे पंघाल ने कहा कि उनके परीक्षण में जो एनाबोलिक स्टेरायड पाया गया था वह उन्होंने चेचक के उपचार के लिये दुर्घटनावश लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरस्कार चयन समिति ने परीक्षण पाजीटिव पाये जाने के कारण उनके नाम पर विचार नहीं किया था। अब यह देखना होगा कि उनके नाम पर विचार किया जाता है या नहीं क्योंकि सेना के इस मुक्केबाज ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया जिसमें पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों में रजत और हाल में एशियाई चैंपियनशिप में 52 किग्रा में स्वर्ण पदक जीतना भी शामिल है। 

पंघाल ने कहा, 'देखते हैं कि अब क्या होता है। मुझे उम्मीद है कि इस बार मेरे नाम पर विचार किया जाएगा।' इसी तरह से बिधूड़ी का नाम भी दोबारा भेजा गया है। हाल में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले बिधूड़ी हैम्बर्ग में 2017 विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय थे।

विश्व चैंपियनशिप की पूर्व रजत पदक विजेता सोनिया लाठेर और राष्ट्रमंडल खेलों की पूर्व कांस्य पदक विजेता पिंकी रानी भी दावेदार थे लेकिन बीएफआई ने उनके नाम की सिफारिश नहीं की।  महिलाओं की सहायक कोच संध्या गुरूंग और महिला टीम के पूर्व मुख्य कोच शिव सिंह का नाम द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिये भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed