{"_id":"596cc78d4f1c1bf51d8b45c7","slug":"amit-kumar-wins-silver-in-world-para-athletics-championships","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व पैरा एथलेटिक्स में भारत को मिला दूसरा पदक, अमित सरोहा ने जीता रजत","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विश्व पैरा एथलेटिक्स में भारत को मिला दूसरा पदक, अमित सरोहा ने जीता रजत
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
अमित कुनार सरोहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के अमित कुमार सरोहा ने विश्व पैरा एथलेटिक्स में पुरुषों की एफ-51 क्लब थ्रो स्पर्धा का रजत पदक हासिल किया। सरोहा ने 30.25 मीटर की दूरी तक चक्का फेंककर सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। यह दूरी उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में हासिल की। अपने इस प्रयास में उन्होंने नया एशियाई रिकॉर्ड भी बना डाला।
सर्बिया के जेलिको दिमित्री जेविक ने 31.99 मीटर दूरी तय करते हुए नए विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। स्पर्धा में भाग ले रहे एक अन्य भारतीय धर्मबीर दसवें स्थान पर रहे उनका बेस्ट थ्रो 22.34 मीटर रहा।
32 वर्षीय अमित सरोहा ने पिछली बार साल 2015 में दोहा आयोजित विश्वचैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया था। साल 2014 के इंचियोन एशियाई खेलों में सरोहा ने स्वर्ण पदक हासिल किया था।
विज्ञापन
इससे पहले इस साल विश्व पैरा एथलेटिक्स स्पर्धा में राजस्थान के सुंदर सिंह गुर्जर ने एफ 46 भाला फेंक में स्वर्ण पदक हासिल किया था। ये स्पर्धा में भारत का दूसरा पदक है।