{"_id":"6093541b73f9b73f823324f7","slug":"amit-dhankar-has-one-last-chance-to-get-olympic-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती: अमित के पास ओलंपिक टिकट पाने का आखिरी मौका","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कुश्ती: अमित के पास ओलंपिक टिकट पाने का आखिरी मौका
Thu, 06 May 2021 07:57 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 06 May 2021 07:57 AM IST
सार
- धनखड़ सहित 11 भारतीय पहलवान विश्व ओलंपिक क्वालिफायर में पेश करेंगे चुनौती
- फाइनल में जगह बनाने वाले दो खिलाड़ी ओलंपिक के लिए करेंगे क्वालिफाई
विज्ञापन
amit dhankar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमित धनखड़ को अपने अंतरराष्ट्रीय कॅरिअर के अंतिम चरण में टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने का मौका मिला है। यह अनुभवी पहलवान बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे विश्व ओलंपिक क्वालिफायर में 11 अन्य भारतीय पहलवानों के साथ अपना सब कुछ झोंकने के इरादे से उतरेगा।
विज्ञापन
तीन बार के राष्ट्रमंडल चैंपियन 32 वर्षीय अधिकतर मौकों पर बड़ी प्रतियोगिताओं से बाहर रहे हैं। अपने कॅरिअर के दौरान उन्हें 66 किग्रा वर्ग में योगेश्वर दत्त को पछाड़ने के लिए जूझना पड़ा।
विज्ञापन
धनखड़ ने पिछला बड़ा पदक चीन के शियान में 2019 एशियाई चैंपियनशिप के 74 किग्रा वर्ग में रजत पदक के रूप में जीता था। ट्रायल में हार के बाद धनखड़ की टोक्यो खेलों के लिए क्वालिफाई करने की उम्मीद टूट गई थी लेकिन अल्माटी में एशियाई क्वालिफायर में राष्ट्रीय चैंपियन संदीप सिंह मान के खराब प्रदर्शन के बाद महासंघ ने धनखड़ को सोफिया में मौका देने का फैसला किया।
विज्ञापन
धनखड़ ट्रायल में दूसरे स्थान पर रहे थे। इस टूर्नामेंट में विभिन्न वर्गों में सात ओलंपिक पदक विजेता दावेदारी पेश करेंगे। फाइनल में जगह बनाने वाले दो खिलाड़ी ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करेंगे। फ्रीस्टाइल वर्ग में धनखड़ के अलावा 2018 राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन सुमित मलिक (125 किग्रा) और सत्यव्रत कादियान (97 किग्रा) भी चुनौती पेश करेंगे।
सीमा दी दावेदार
महिला वर्ग में सीमा बिस्ला (50 किग्रा) भारत की सबसे मजबूत दावेदार हैं। विनेश फोगाट के 53 किग्रा वर्ग में जाने के बाद सीमा ने अच्छा प्रदर्शन किया है। एशियाई चैंपियनशिप में कांसा जीतने से उनका मनोबल बढ़ा होगा। निशा (68 किग्रा) और पूजा (76 किग्रा) ने अंतरराष्ट्रीय सीनियर स्तर पर अपनी यात्रा शुरू की है और इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से उन्हें फायदा ही होगा। पूजा ने हाल में अल्माटी में दोनों एशियाई प्रतियोगिताओं में कांस्य पदक जीते।
गुरप्रीत पर रहेगी नजर
ग्रीको रोमन में सभी की निगाह एशियाई चैंपियन गुरप्रीत सिंह (77 किग्रा) पर होंगी। सचिन राणा (60 किग्रा), आशु (67 किग्रा), सुनील (87 किग्रा), दीपांशु (97 किग्रा) और नवीन कुमार (130 किग्रा) टीम के अन्य सदस्य हैं।
छह पहलवान कर चुके हैं क्वालिफाई
छह भारतीय पहलवान अब तक टोक्यो का टिकट कटा चुके हैं। पुरुष फ्रीस्टाइल में रवि दाहिया (57 किग्रा), बजरंग पुनिया (65 किग्रा) और दीपक पुनिया (86 किग्रा) शामिल हैं। महिला वर्ग में विनेश फोगाट (53 किग्रा), अंशु मलिक (57 किग्रा) और सोनम मलिक (62 किग्रा) शामिल हैं।