फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   All top boxers enters in finals of Women National Boxing Championship

सभी शीर्ष मुक्केबाज फाइनल में, निखत और कलाएवानी ने किया उलटफेर

Sun, 06 Jan 2019 01:24 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 06 Jan 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
All top boxers enters in finals of Women National Boxing Championship

सभी शीर्ष महिला मुक्केबाजों ने शनिवार को इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स में चल रही जेएसडब्ल्यू इलीट महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में अपने अपने वर्गों के फाइनल में प्रवेश किया जबकि तमिलनाडु की एस. कलाएवानी और तेलंगाना की निखत जरीन ने उलटफेर कर सभी को चौंकाया। 

विज्ञापन


हरियाणा की संजू और अखिल भारतीय पुलिस (एआईपी) वनाली दुआती को 48 किग्रा वर्ग के फाइनल का दावेदार माना जा रहा था लेकिन इन दोनों को हार मिली। खिताबी मुकाबला तमिलनाडु और तेलंगाना की लड़कियों के बीच होगा।
विज्ञापन


छह बार की विश्व चैम्पियन एमसी मेरीकोम यहां पहुंच गयी हैं जो रविवार को होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि होंगी।

रेलवे की सोनिया लाठेर ने भी आसान जीत के साथ फाइनल में प्रवेश किया। सोनिया ने एआईपी की संध्यारानी देवी को 4-1 से हराया। इसी तरह 57 किग्रा वर्ग में हरियाणा की शशि चोपड़ा ने मणिपुर की केएच शमीम बानू को 5-0 से हराया। इस वर्ग का फाइनल मुकाबला काफी रोचक होगा क्योंकि एक विश्व चैम्पियनशिप में पदकधारी है तो दूसरी विश्व युवा चैम्पियनशिप में पदक जीत चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, हरियाणा की पिंकी रानी जांगड़ा ने रेलवे की मीनाक्षी को 5-0 से हराया। फाइनल में वह निखत से भिड़ेंगी। इस मुकाबले में पिंकी को सम्भावित विजेता माना जा रहा है। वैसे निखत के प्रदर्शन को देखते हुए यह मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है।

शनिवार को कुल 20 बाउट हुईं लेकिन सबसे रोचक मुकाबला कलाएवानी और हरियाणा की संजू के बीच हुआ। संजू ने कलाएवानी को ओपन गार्ड के माध्यम से चुनौती दी। कलाएवानी ने उन्हें इसका शानदार जवाब दिया और प्रसंशकों की हौसलाअफजाई के बीच संजू को हराने में सफल रहीं। 

विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाली सोनिया लाठेर ने संध्यारानी के खिलाफ एकतरफा 4-1 से जीत हासिल की। अब फाइनल में सोनिया का सामना शशि से होगा। हरियाणा की विश्व युवा चैम्पियनशिप पदकधारी शशि ने अपनी मणिपुरी प्रतिद्वंद्वी को आसानी से हराया और अब वह खिताबी मुकाबले के लिए तैयार हैं।


अनुभवी मुक्केबाज पिंकी रानी ने रेलवे की मीनाक्षी को आसानी से हराया। सिमरनजीत कौर ने एआईपी की बसंती चानू को आरएससी-3 के जरिए हराया और असम की लवलीना बोर्गोहेन ने एआईपी की मीमथोई देवी को 5-0 से हराते हुए फाइनल में कदम रखा। फाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed