WWE की मेजबानी के लिए सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को अलकायदा की धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी संगठन अलकायदा ने सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान को देश में डब्ल्यूडब्ल्यूई इवेंट कराने को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। अपने सुधारवादी रवैये के कारण सारी दुनिया में पहचान बनाने वाले प्रिंस सलमान को अल-कायदा ने जेद्दाह में हुए डब्ल्यूडब्ल्यूई के रॉयल रंबल प्रतियोगिता के आयोजन के विरुद्ध आगाह किया है।
दरअसल, सऊदी अरब के एक्सेलेंसी टर्की अल शेख और डब्ल्यूडब्ल्यूई के चेयरमैन और सीईओ विंस मैकमोहन के बीच हुए समझौता के बाद अप्रैल में वहां के किंग अबदुल्लाह शहर में छह घंटे तक डब्ल्यूडब्ल्यूई के रॉयल रंबल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसको लेकर आतंकी संगठन अलकायदा ने इस आयोजन पर नाराजगी जताते हुए सऊदी अरब के प्रिंस को चेतावनी दी है।
गौरतलब है कि प्रिंस सलमान बेहद ही रुढ़िवादी देश सऊदी अरब में कई नीतिगत बदलाव ला रहे हैं जिनमें सिनेमाघरों में फिल्मों के प्रदर्शन पर लगे बैन को हटाना और महिलाओं को वाहन चलाने की अनुमति देना शामिल हैं।
यमन स्थित जिहादी संगठन अल-कायदा ने अपने मदाद न्यूज बुलेटिन में कहा है, 'बिन सलमान के नए दौर में मस्जिदों की जगह सिनेमाघरों ने ले ली है। उन्होंने इमामों से संबंधित पुस्तकों के स्थान पर पूर्व और पश्चिम के नास्तिकों ओर धर्मनिरपेक्षवादियों की बेतुकी बातों को जगह दी है तथा भ्रष्टाचार एवं नैतिक पतन के लिए द्वार को पूरी तरह खोल दिया है।'
बता दें कि जिहादी संगठनों की गतिविधियों पर नजर रखने वाली अमेरिकी कंपनी साइट इंटेलीजेंस ग्रुप ने यह खबर उठाई है। अल-कायदा ने अपने बयान में कहा है कि बयान में यह भी कहा गया कि मक्का में इस्लाम की सबसे पवित्र स्थल पर डब्ल्यूडब्ल्यूई के रॉयल रंबल प्रतियोगिता का आयोजन करना एक बेहद निंदनीय कृत्य है। बयान में कहा गया है कि मुस्लिम युवाओं और युवतियों के सामने रेसलर्स द्वारा अंग प्रदर्शन किया गया और उनमें से अधिकांश ने क्रॉस पहन रखा था।