{"_id":"5d5557a78ebc3e6d117f3995","slug":"ajeetesh-sandhu-and-aadil-bedi-shoot-67-each-in-sarawak","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय गोल्फर अजीतेश संधू और आदिल बेदी ने गोल्फ चैंपियनशिप में 67 का स्कोर बनाया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारतीय गोल्फर अजीतेश संधू और आदिल बेदी ने गोल्फ चैंपियनशिप में 67 का स्कोर बनाया
Fri, 16 Aug 2019 07:57 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 16 Aug 2019 07:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
अजीतेश संधू और आदिल बेदी ने गुरुवार को सरावाक गोल्फ चैंपियनशिप के पहले दौर में पांच अंडर 67 का कार्ड खेला जो भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ है। भारतीय जोड़ी संयुक्त 17वें स्थान पर है तथा मलेशिया के बेन लियोंग (64) से तीन शाट पीछे है जो पिछले दो दिन से बुखार होने के बावजूद शीर्ष पर हैं।
विज्ञापन
अन्य भारतीयों में राशिद खान, विराज मादप्पा, उदयन माने और अमन राज ने चार अंडर 68 का कार्ड बनाया और वे संयुक्त 30वें स्थान पर हैं। अभिजीत चड्ढा, एस चिक्कारंगप्पा, अक्षय शर्मा और गौरव प्रताप सिंह ने तीन अंडर 69 के साथ संयुक्त 52वें पर हैं। शिव कपूर और एम धर्मा ने 70, हनी बैसोया, खालिन जोशी और करणदीप कोचर ने 71, चिराग कुमार ने 73 और वीर अहलावत ने 74 का स्कोर बनाया।
विज्ञापन