फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Aishwary Singh Tomar wins bronze and wins 13th Olympics Quota for India in shooting

एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप: ऐश्वर्य, अंगद और मेराज ने जीते पदक, हासिल किया ओलंपिक कोटा

Mon, 11 Nov 2019 07:20 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 11 Nov 2019 07:20 AM IST
सार

  • एशियाई चैंपियनशिप में अंगद ने स्वर्ण, मेराज ने रजत और ऐश्वर्य ने जीता कांस्य पदक  
  • 15 रिकॉर्ड कोटा स्थान हासिल कर चुके हैं भारतीय निशानेबाज अब तक  

विज्ञापन
Aishwary Singh Tomar wins bronze and wins 13th Olympics Quota for India in shooting
ऐश्वर्य प्रताप सिंह - फोटो : ट्विटर

विस्तार

अगंद वीर सिंह बाजवा ने 14वीं एशियाई चैंपियनशिप में पुरुषों की स्कीट स्पर्धा में स्वर्ण और मेराज खान अहमद ने रजत पदक जीता। वहीं ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में कांस्य पदक जीता। इन तीनों निशानेबाजों ने पदक के साथ ओलंपिक कोटे भी हासिल किए। इससे भारत अब तक निशानेबाजी में रिकॉर्ड 15 कोटा स्थान हासिल कर चुका है।

विज्ञापन


लंदन ओलंपिक 2012 में 11, जबकि रियो ओलंपिक 2016 में 12 भारतीय निशानेबाजों ने भाग लिया था। अंगद और मेराज का फाइनल में एक समान 56 स्कोर रहा। इसके बाद शूटॉफ में अंगद ने मेराज को 6-5 से मात देकर पीला तमगा जीता।
विज्ञापन


ऐश्वर्य ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में 449.1 अंक बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया। कोरिया के किम जोंगयुन (459.9) ने स्वर्ण ओर चीन के झोंगहाओ झाओ (459.1) ने रजत पदक जीता। ऐश्वर्य ने इसके बाद चैन सिंह और पारुल कुमार के साथ मिलकर टीम स्पर्धा में भी कांस्य पदक जीता। इस 18 वर्षीय भारतीय निशानेबाज ने क्वालिफाइंग में 1168 अंक बनाकर फाइनल में जगह बनाई थी। इस स्पर्धा में भाग ले रहे अन्य भारतीयों में चैन सिंह क्वालिफिकेशन में 17वें और पारुल कुमार 20वें स्थान पर रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के खरगौन निवासी तोमर ने जर्मनी के सुहल में आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में राइफल थ्री पोजीशन में जूनियर वर्ग में विश्व रिकॉर्ड बनाया था। तोमर थ्री पोजीशन में संजीव राजपूत के बाद कोटा हासिल करने वाले दूसरे भारतीय निशानेबाज हैं। 

मनु-अभिषेक बने चैंपियन

मनु भाकर और अभिषेक वर्मा की जोड़ी दस मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में हमवतन सौरभ चौधरी और यशस्विनी सिंह देसवाल को 16-10 से मात देकर चैंपियन बनी। भाकर और वर्मा ने क्वालिफिकेशन में क्रमश: 577 और 387 का स्कोर किया जबकि चौधरी और देसवाल ने क्रमश: 576 और 387 का स्कोर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed