{"_id":"607dca2f87e9284556042b1c","slug":"aiba-youth-world-boxing-championship-india-assured-of-4-medals-on-sixth-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा विश्व चैंपियनशिप: विंका और अलफिया सहित चार मुक्केबाज सेमीफाइनल में","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
युवा विश्व चैंपियनशिप: विंका और अलफिया सहित चार मुक्केबाज सेमीफाइनल में
Mon, 19 Apr 2021 11:51 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
भारतीय मुक्केबाज
- फोटो : twitter@BFI_official
एशियाई चैंपियन विंका और अलफिया पठान उन चार भारतीय मुक्केबाजों में शामिल हैं जिन्होंने पोलैंड के किलसे में चल रही पुरुष और महिला युवा विश्व चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
गीतिका और पूनम दो अन्य मुक्केबाज हैं जिन्होंने अंतिम चार चरण में जगह बनाई और इन्होंने देश के लिए कम से कम कांस्य पदक कर लिए। सभी चारों मुक्केबाजों ने अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया। पानीपत की मुक्केबाज विंका ने 60 किग्रा वर्ग में अपनी कोलंबियाई प्रतिद्वंद्वी कैमिलो कैमेला को 5-0 से पराजित किया जबकि 2019 एशियाई जूनियर चैंपियन अलफिया (81 किग्रा से अधिक) ने भी इसी अंतर से हंगरी की मुक्केबाज रेका हॉफमैन को शिकस्त दी। पूनम ने 57 किग्रा वर्ग में कजाखस्तान की नाजेर्के सेरिक पर 5-0 से आसान जीत से सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
हरियाणा की गीतिका (48 किग्रा) ने रोमानिया की एलिजाबेथ ओस्तान पर शुरू से ही मुक्कों की बरसात कर दी जिससे रैफरी को पहले राउंड में ही मुकाबला रोकने के लिये मजबूर होना पड़ा। वहीं खुशी (81 किग्रा) को क्वार्टर फाइनल में तुर्की की बुसरा इसिलदार से हार मिली। पुरुषों के वर्ग में मनीष (75 किग्रा) और सुमित (69 किग्रा) ने क्रमश: जोर्डन के अब्दल्लाह अलाराग और स्लोवाकिया के होरवाथ पर 5-0 के समान अंतर से जीत दर्ज कर क्वार्टरफाइनल में स्थान सुनिश्चित किया।
विज्ञापन