फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   AIBA World Boxing Championships: Debutant Nishant Dev enters 2nd round with 5-0 win, Govind sahni into pre quarterfinals

AIBA World Boxing Championships: भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी, 20 वर्षीय निशांत देव दूसरे दौर में, गोविंद अंतिम 16 में

Wed, 27 Oct 2021 11:10 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलग्रेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलग्रेड Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 27 Oct 2021 11:10 PM IST
सार

सीनियर अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में पदार्पण कर रहे 20 वर्षीय निशांत देव (71 किग्रा) ने एआईबीए पुरूष विश्व चैंपियनशिप जीत के साथ आगाज किया। उन्होंने हंगरी के लास्जलो कोजाक पर 5-0 से शानदार जीत दर्ज की और दूसरे दौर में पहुंचे। 

विज्ञापन
AIBA World Boxing Championships: Debutant Nishant Dev enters 2nd round with 5-0 win, Govind sahni into pre quarterfinals
निशांत देव - फोटो : twitter@BFI_official

विस्तार

सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में चल रही एआईबीए पुरूष विश्व चैंपियनशिप में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। बुधवार को सीनियर अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में पदार्पण कर रहे 20 वर्षीय निशांत देव (71 किग्रा) ने जीत के साथ आगाज किया। उन्होंने हंगरी के लास्जलो कोजाक पर 5-0 से शानदार जीत दर्ज की और दूसरे दौर में पहुंचे। 

विज्ञापन


अन्य मुकाबले में गोविंद साहनी (48 किग्रा) ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए इक्वाडोर के बिली एरियास ओरिट्ज को 3-2 से हराया और प्री क्वार्टर में प्रवेश किया। अगले दौर में देव का सामना जहां मौरिशस के मर्वेन क्लेयर से होगा तो वहीं साहनी का सामना अब अंतिम 16 में जार्जिया के साखिल अलखवेरदोवी से होगा।
विज्ञापन




चैंपियनशिप में देव ने भारत के लिए दिन की शानदार शुरूआत की। लेकिन पदार्पण कर रहे एक अन्य मुक्केबाज लक्ष्य चाहर (86 किग्रा) को कोरिया के किम हियोंगक्यू से हार का सामना करना पड़ा। ‘हेड बट’ (सिर से प्रहार) से भारतीय मुक्केबाज चाहर के माथे पर कट लग गया जिसके लिए चिकित्सीय मदद ली गई। पर इससे फिर खून निकलने लगा और मुकाबला दूसरे दौर में ही रोक दिया गया। चाहर ने शुरूआती राउंड 4-1 से जीत लिया था लेकिन जब मुकाबला रोका गया तो जजों ने इसे कोरियाई मुक्केबाज के पक्ष में कर दिया।


इससे पहले सुमित (75 किग्रा) और नरेंदर बेरवाल (92 किग्रा से अधिक) ने बीती रात अपने वजन वर्गों में शानदार जीत से दूसरे दौर में प्रवेश किया था। सुमित ने जमैका के डेमन ओ नील को 5-0 से जबकि नरेंदर ने पोलैंड के ओस्कर साफरयान पर 4-1 से जीत हासिल की। सुमित का सामना अब ताजिकिस्तान के अब्दुमलिक बोल्ताएव जबकि बेरवाल की भिड़ंत सिएरा लियोन के मोहम्मद केनदेह से होगी।

एशियाई पदक विजेता शिव थापा (63.5 किग्रा) और दीपक बोहरिया (51 किग्रा) समेत चार अन्य मुक्केबाज पहले ही अपने वजन वर्गों के दूसरे दौर में प्रवेश कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed