फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   AIBA World Boxing Championships: Akash kumar wins bronze medal and created history

AIBA World Boxing Championships: आकाश कुमार को सेमीफाइनल में मिली हार, कांस्य पदक जीतकर भी रचा इतिहास

Thu, 04 Nov 2021 07:34 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 04 Nov 2021 07:34 PM IST
सार

आकाश कुमार ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप का कांस्य पदक जीतकर खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले सातवें भारतीय मुक्केबाज बन गए हैं।

विज्ञापन
AIBA World Boxing Championships: Akash kumar wins bronze medal and created history
आकाश कुमार - फोटो : twitter@BFI_official

विस्तार

आकाश कुमार ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप का कांस्य पदक जीतकर खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। पहली बार इस बड़े टूर्नामेंट में उतरे 21 वर्षीय आकाश सातवें भारतीय मुक्केबाज बन गए हैं जिन्होंने विश्व चैंपियनशिप में पदक जीता है। मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन आकाश ने 54 किग्रा भारवर्ग के सेमीफाइनल में शुरुआत अच्छी की लेकिन कजाखस्तान के 19 वर्षीय मुक्केबाज मखमूद सबीरखां के हाथों 0-5 से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आकाश ने इससे पहले मंगलवार को क्वार्टरफाइनल में बड़ा उलटफेर किया था और रियो ओलंपिक के पदक विजेता योएल फिनोल रिवास को 5-0 से पटखनी दी थी।  

सेना के मुक्केबाज आकाश विश्व चैंपियन में पदक जीतने वाले सातवें भारतीय मुक्केबाज हैं। लेकिन भारत को आज भी अपने पहले विश्व चैंपियन की तलाश है। इस टूर्नामेंट में सिर्फ अमित पंघाल ने ही रजत पदक जीता है, वह 2019 में फाइनल में पहुंचे थे लेकिन ख़िताब से चूक गए थे। उनके अलावा सभी मुक्केबाजों ने कांस्य पदक ही जीते हैं। 

गौरतलब है कि पुणे स्थित सेना खेल संस्थान से राष्ट्रीय पहचान बनाने वाले आकाश की मां का सितंबर में फेफड़े के कैंसर से निधन हो गया था। जब उनकी मां का निधन हुआ, उस वक्त वह राष्ट्रीय चैंपियनशिप में चुनौती पेश कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed