{"_id":"5c007510bdec22418454fb4f","slug":"aiba-set-to-introduce-protest-system-at-2019-mens-world-boxing-championships","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले साल पुरुषों की विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप से शुरू होगी विरोध प्रणाली","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
अगले साल पुरुषों की विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप से शुरू होगी विरोध प्रणाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Nov 2018 04:54 AM IST
विज्ञापन
protest system in boxing
अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) अगले साल पुरुषों की विश्व चैंपियनशिप में कोच और मुक्केबाजों के लिए 'विरोध प्रणाली' शुरू करेगी। यह टूर्नामेंट 2020 ओलंपिक के लिए क्वालिफायर भी होगा।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय समिति (आईओसी) ने स्कोरिंग प्रणाली की आलोचना की थी और एआईबीए ने गुरुवार को कहा कि विरोध दर्ज कराने का प्रावधान मॉस्को में 2019 में होने वाली विश्व चैंपियनशिन से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
वैश्विक संस्था ने कहा, 'कोच और खिलाड़ियों के लिए विरोध दर्ज करने वाली प्रणाली को परीक्षण के बाद मंजूरी दी गई है। 2019 पुरुष विश्व चैंपियनशिप में इसे लागू भी किया जाएगा।' एआईबीए ने कहा कि अपनी प्रणाली में सुधार के लिए काफी कठिन काम किया है, जिसमें स्कोरिंग सबसे अहम है।
विज्ञापन
इसकी काफी आलोचना की गई। दिल्ली में हुई चैंपियनशिप के दौरान बुल्गारिया की एक मुक्केबाज ने जजों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जिससे एआईबीए ने उसका एक्रिडेशन छीन लिया था।