फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   aiba cancels european forum in italy due to coronavirus

कोरोना का कहर, इटली में मुक्केबाजी का यूरोपीय चरण रद्द

Fri, 28 Feb 2020 05:54 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 28 Feb 2020 05:54 AM IST
विज्ञापन
aiba cancels european forum in italy due to coronavirus
coronavirus - फोटो : PTI

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) ने गुरुवार को इटली में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस देश में अपनी महाद्वीपीय फोरम के यूरोपीय चरण को रद्द कर दिया। फोरम का आयोजन असीसी में शनिवार को किया जाना था, जहां भारतीय मुक्केबाजी टीम इस समय मौजूद है और जोर्डन में अगले महीने होने वाले ओलंपिक क्वालिफायर के लिए अभ्यास शिविर में भाग ले रही है।

विज्ञापन


एआईबीए के अंतरिम अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद मुस्ताहसाने ने कहा, ‘कोविड-19 (कोरोना वायरस) को देखते हुए इटली के असीसी में 29 फरवरी को होने वाली एआईबीए यूरोपीय फोरम 2020 को रद्द कर दिया गया है। यह फैसला एआईबीए के शीर्ष अधिकारियों ने दलों के सर्वश्रेष्ठ हित को देखते हुए किया है।’
विज्ञापन


इसके अनुसार, ‘इटली में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी बढ़ गया है और यूरोप में इटली में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामले हैं। साथ ही इटली ने कुछ क्षेत्रों में कड़ाई से पृथक रखने संबंधित रोक लगा दी हैं जो कुछ हफ्तों तक रहेंगी।' भारतीय मुक्केबाज शुक्रवार को इटली से रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed