VIDEO: दो दिन के अंदर दो मुक्केबाजों की मौत, 23 वर्षीय ह्यूगो सेंटिलान ने अस्पताल में तोड़ा दम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन के अंदर दो मुक्केबाजों की मौत हो गई है। पहले रूसी मुक्केबाज मैक्सिम दादाशेव की मेरीलैंड में एक मुकाबले के दौरान सिर में चोट लगने के बाद अस्पताल में मौत हो गई थी और अब अर्जेंटीना के मुक्केबाज ह्यूगो सेंटिलान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
बता दें कि ह्यूगो सेंटिलान और उरुग्वे के मुक्केबाज एडुआर्डो अब्रू के बीच मैच चल रहा था। जब इसका रिजल्ट घोषित किया गया तब वह अचानक गिर गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 23 साल के सेंटिलान ने दम तोड़ दिया। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक उनके मस्तिष्क में सूजन आ गई थी। मस्तिष्क ट्रॉमा की वजह से उन्हें हार्ट अटैक आ गया और उन्होंने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।
🇦🇷 Terrible incompetence scene in Abreu vs Santillan fight
🥊Details:https://t.co/mcF45Ztyhf#boxing #boxe #boxeo #Boks #boxen #бокс #box #TTR #video #The13thRound #PacquiaoThurman #Thurman #Pacquiao #UgasFigueroa #ThurmanPacquiao #PBConFox #PBConFOXPPV #ChisoraSzpilka pic.twitter.com/2CBK8r8bUOविज्ञापन विज्ञापन— The13thRound (@BoxingHls) July 21, 2019
बता दें कि सेंटिलान वर्ल्ड बॉक्सिंग काउंसिल (डब्ल्यूबीसी ) के लिए लाटिनो सिल्वर लाइटवेट टाइटल के फाइट कर रहे थे। डब्ल्यूबीसी ने ट्विटर पर कहा, 'हम इस दुख की घड़ी में ह्यूगो के परिवार और दोस्तों के साथ हैं।'