{"_id":"5eae252a8ebc3e906700af60","slug":"afi-postpones-elections-office-bearers-term-extended-during-online-meeting-amid-covid19-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस की वजह से एएफआई के चुनाव टले, विशेष ऑनलाइन बैठक में हुआ फैसला","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कोरोना वायरस की वजह से एएफआई के चुनाव टले, विशेष ऑनलाइन बैठक में हुआ फैसला
Sun, 03 May 2020 07:28 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 03 May 2020 07:28 AM IST
विज्ञापन
एथलेटिक्स फेडरेशन
- फोटो : ट्विटर
भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने अपने चुनाव स्थगित करके आम सभा की विशेष ऑनलाइन बैठक में पदाधिकारियों का कार्यकाल बढा दिया। निवर्तमान अध्यक्ष आदिले सुमरिवाला को अप्रैल 2016 में दूसरी बार अध्यक्ष बनाया गया था।
विज्ञापन
एएफआई के चुनाव पिछले महीने होने थे लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे स्थगित करना पड़ा। बैठक में आगामी तारीख के बारे में नहीं बताया गया लेकिन एएफआई ने कहा कि जब शारीरिक रूप से बैठक में भाग लेना संभव होगा, तभी चुनाव होंगे। वह अन्य सीनियर पदाधिकारियों से मशिवरे के बाद सालाना आम बैठक की तारीख पर फैसला लेंगे। एएफआई ने खेल मंत्रालय को चुनाव स्थगित करने के बारे में जानकारी दे दी है।
विज्ञापन