{"_id":"5ef391af7093fe3f947dc2dd","slug":"afi-chief-adille-sumariwalla-says-every-sport-in-india-already-has-several-sachin-tendulkars","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ओलंपिक पॉवर बनने के लिए भारत को हर खेल में एक तेंदुलकर की जरूरत'","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
'ओलंपिक पॉवर बनने के लिए भारत को हर खेल में एक तेंदुलकर की जरूरत'
Wed, 24 Jun 2020 11:18 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के उपाध्यक्ष और भारतीय ऐथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के अध्यक्ष अदिले सुमारिवाला ने कहा है कि भारत को ओलंपिक पॉवर बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए हर खेल में एक सचिन तेंदुलकर की जरूरत है।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स फॉर ऑल द्वारा आयोजित स्टार-स्टड वेबिनार के दौरान अंतररार्ष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर टोक्यो ओलंपिक में भारत की संभावनाओं पर बोलते हुए सुमारिवाला ने कहा, 'हर खेल में शायद पहले से ही कई सचिन तेंदुलकर होते हैं। लेकिन उनमें से प्रत्येक को अपनी प्रतिभा दिखाने और विश्व चैंपियन बनने के लिए उन्हें सही मंच की आवश्यकता होती है।'
विज्ञापन
उन्होंने इस बात पर भी सहमति व्यक्त की कि पैसे से देश के पदक खरीदे जा सकते हैं या नहीं लेकिन खेल में एक समग्र पारिस्थितिकी तंत्र निश्चित रूप से लंबे समय तक चलेगा। उन्होंने कहा, 'हमें कठोर और नरम दोनों तरह की बुनियादी ढांचे की आवश्यकता है, खासकर तौर पर जमीनी स्तर पर।' उन्होंने इस तरफ ध्यान देने के लिए एसएफए के प्रयासों की भी तारीफ की।
विज्ञापन
सीआईआई की मेकिंग इंडिया प्ले पहल के पूर्व सीईओ और स्टार ऐंड डिजनी इंडिया के दीप मुखर्जी ने कहा कि प्रतियोगिताओं के बारे में बहुत अधिक चिंता किए बिना बच्चों को कम उम्र से ही खेलने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
उन्होंने कहा, 'खेल उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि गणित और विज्ञान। यह एक बच्चों को सीखने और उन्हें आगे बढ़ने में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हमारे जैसे विकासशील राष्ट्र के में यह शायद सबसे शक्तिशाली हथियार है।'
एएफसी के संस्थापक ऋषिकेश जोशी द्वारा संचालित इस वेबिनार में कई अंतरराष्ट्रीय पैनलिस्ट भी शामिल हुए हैं। इनमें इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट के रशदी वारले, डीन होर्रिज ऑफ फिट फॉर यूके और यूके के जूनियर एडवेंचर ग्रुप तथा कनाडा के अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी जेरेमी हेजिन भी शामिल हैं।