{"_id":"5795ce374f1c1b687d21dff5","slug":"afi-applies-for-a-wildcard-entry-to-world-record-holder-neejraj-chopra","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के पहले वर्ल्ड चैंपियन को ओलंपिक में एंट्री के लिए गुहार","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
देश के पहले वर्ल्ड चैंपियन को ओलंपिक में एंट्री के लिए गुहार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 25 Jul 2016 03:24 PM IST
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा
- फोटो : getty
एथेलेटिक्स में देश को पहले वर्ल्ड चैंपियन बने नीरज चोपड़ा को रियो ओलंपिक में शामिल करने की मांग की गई है। एथेलेटिक्स फेडेरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने इंटरनेशनल असोसिएशन ऑफ एथेलेटिक्स फेडेरेशन (आईएएएफ) से नीरज के लिए वाइल्ड-कार्ड एंट्री की गुहार लगाई है।
नीरज चोपड़ा ने पोलैंड में अंडर 20 एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना कर गोल्ड मेडल जीता है। ऐसा करने वाले वो पहले भारतीय हैं। उनकी इस उपलब्धि से खुश होकर एएफआई ने रियो ओलंपिक में उनके लिए वाइल्ड कार्ड एंट्री की मांग की है।
नीरज की 86.48 मीटर की थ्रो डिफेंडिंग ओलंपिक गोल्ड विनर केशॉर्न वॉल्कोट से भी बेहतर थी, जिनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 86.35 मीटर का है। नीरज ने इससे पहले इसी साल साउथ एशियन खेलों में गोल्ड जीता था।