फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Ace Indian Tennis Player Rohan Bopanna and Ebden pair clinch Miami Open title, return to world No. 1 ranking

Miami Open: बोपन्ना और एब्डेन की जोड़ी ने फिर रचा इतिहास, रैंकिंग में भी शीर्ष पर लौटे

Sun, 31 Mar 2024 11:44 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 31 Mar 2024 11:44 AM IST
सार

इस साल शानदार प्रदर्शन कर रहे 44 वर्षीय बोपन्ना और एब्डेन की जोड़ी फाइनल में क्रोएशिया के इवान डोडिग और अमेरिका के ऑस्टिन क्राजिकेक की जोड़ी से एक सेट से पिछड़ गई थी, लेकिन इस जोड़ी ने शानदार वापसी की और हार्ड रॉक स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में  6-7(3), 6-3, 10-6 से जीत दर्ज की।

विज्ञापन
Ace Indian Tennis Player Rohan Bopanna and Ebden pair clinch Miami Open title, return to world No. 1 ranking
मियामी ओपन चैंपियन एब्डेन-बोपन्ना की जोड़ी - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया के उनके जोड़ीदार मैथ्यू एब्डेन की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष डबल्स वर्ग का खिताब जीत लिया। इस जोड़ी ने इस साल दूसरी बार इतिहास रचा और बोपन्ना-एब्डेन की जोड़ी एटीपी मास्टर्स 1000 ट्रॉफी जीतने वाली सबसे उम्रदराज जोड़ी बन गई। इससे पहले वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में भी इन दोनों की जोड़ी विजेता बनी थी। वह ऐसा करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी थे।
विज्ञापन


एक सेट से पिछड़कर की वापसी
इस साल शानदार प्रदर्शन कर रहे 44 वर्षीय बोपन्ना और एब्डेन की जोड़ी फाइनल में क्रोएशिया के इवान डोडिग और अमेरिका के ऑस्टिन क्राजिकेक की जोड़ी से एक सेट से पिछड़ गई थी, लेकिन इस जोड़ी ने शानदार वापसी की और हार्ड रॉक स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में  6-7(3), 6-3, 10-6 से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही बोपन्ना ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा और वह सबसे अधिक उम्र में एटीपी खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बने। इससे पहले उन्होंने पिछले साल इंडियन वेल्स में 43 वर्ष की उम्र में खिताब जीता था। 
विज्ञापन


रैंकिंग में शीर्ष पर की वापसी
ऑस्ट्रेलियन ओपन में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद बोपन्ना एटीपी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए थे। हालांकि दुबई चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल और इंडियन वेल्स के राउंड-32 में हारने के बाद यह जोड़ी दूसरे नंबर पर खिसक गई थी, लेकिन मियामी ओपन में खिताब जीतने के बाद यह जोड़ी सोमवार को जारी होने वाली एटीपी की नवीनतम रैंकिंग में शीर्ष पर वापसी कर लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोपन्ना के नाम है कई उपलब्धियां
भारत के सबसे सफल टेनिस खिलाड़ियों में शामिल बोपन्ना के नाम कई उपलब्धियां दर्ज हैं। बोपन्ना के करियर का यह 14वां एटीपी मास्टर्स 1000 फाइनल था, जबकि वह पहली बार मियामी ओपन के खिताबी मुकाबले में पहुंचे थे। ओवरऑल यह उनका 63वां टूर स्तर का फाइनल था। बोपन्ना के करियर का यह 26वां डबल्स खिताब है। बोपन्ना और एब्डेन की जोड़ी का यह पांचवां एटीपी मास्टर्स 1000 फाइनल था। बोपन्ना के नाम एक खास उपलब्धि भी जुड़ गई थी वह लिएंडर पेस के बाद सभी नौ एटीपी मास्टर्स इवेंट के फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed