{"_id":"5b756fbf42c79223ef484078","slug":"abhishek-verma-is-not-bother-of-international-debut-through-asian-games-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई खेलों के जरिये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण से विचलित नहीं हैं अभिषेक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एशियाई खेलों के जरिये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण से विचलित नहीं हैं अभिषेक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 16 Aug 2018 06:06 PM IST
विज्ञापन
अभिषेक वर्मा
एशियाई खेलों के जरिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी में पदार्पण करने जा रहे वकील अभिषेक वर्मा इससे कतई विचलित नहीं हैं और उन्हें अच्छे प्रदर्शन का यकीन है। एयर पिस्टल निशानेबाज 29 बरस के वर्मा ने कहा, 'मैं बहुत रोमांचित हूं और मुझे अच्छे प्रदर्शन का यकीन है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मैं कुछ समय से तैयारियां कर रहा था और मैने बहुत मेहनत की है। मुझे उम्मीद है कि पहली प्रतिस्पर्धा होने के बावजूद मैं अच्छा प्रदर्शन कर सकूंगा।' सेवारत न्यायाधीश के बेटे अभिषेक ने कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी से विधि में स्नातक किया है। उन्होंने पांचवें राष्ट्रीय चयन ट्रायल में अच्छे प्रदर्शन के जरिये टीम में जगह बनाई।
विज्ञापन
मिश्रित एयर पिस्टल में वह मनु भाकर के साथ उतरेंगे। उन्होंने कहा, 'मैंने तीन साल पहले निशानेबाजी शुरू की जब मेरे पिता हिसार में थे। मैं वहां जिम जाता था जिसके पास निशानेबाजी रेंज थी। वहीं पर मैने पहली बार बंदूक उठाई।' उन्होंने केरल राष्ट्रीय निशानेबाजी में रजत पदक जीता और ओपन वर्ग में 12वां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन