फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   abhishek verma hopes of winning two medals in asian games 2018

तीरंदाज अभिषेक को एशियाई खेल 2018 में दो पदक जीतने का भरोसा

Sun, 12 Aug 2018 11:54 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 12 Aug 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
abhishek verma hopes of winning two medals in asian games 2018
तीरंदाजी - फोटो : फाइल फोटो

भारत के स्टार तीरंदाज अभिषेक वर्मा को यकीन है कि वह आगामी एशियाई खेलों में दो पदक जीतने में सफल रहेंगे। पिछली बार भी उन्होंने दो पदक अपनी झोली में डाले थे। हालांकि कंपाउंड वर्ग, जिसमें उन्होंने पदक जीते थे वह व्यक्तिगत स्पर्धा में शामिल नहीं है। 

विज्ञापन


चार साल पहले इंचियोन में हुए खेलों में 29 वर्षीय अभिषेक ने कंपाउंड वर्ग की व्यक्गित और टीम स्पर्धा में पदक जीते थे। भारत के खाते में कुल चार पदक आए थे। सभी कंपाउंड में ही थे। रिकर्व स्पर्धा में कोई पदक नहीं मिला था।  
विज्ञापन


विश्व कप में दो स्वर्ण पदक और वर्ल्ड कप फाइनल में रजत जीतने वाले अभिषेक पदक के बड़े दावेदारों में से हैं। अठारह अगस्त से होने वाले एशियाई खेलों में इस बार कोई व्यक्तिगत स्पर्धा नहीं है। अभिषेक टीम और मिश्रित युगल स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। वर्मा ने कहा कि नियम तो सभी के लिए बराबर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर व्यक्तिगत स्पर्धा नहीं है तो सभी के लिए नहीं है। अब मिश्रित युगल है। मेरे पास दो पदक जीतने का मौका तो बरकरार है। हम तीनों श्रेणियों महिला और पुरुष टीम स्पर्धा के अलावा मिश्रित युगल सभी में पदक जीतने के दावेदार हैं लेकिन अभी यह नहीं कहा जा सकता कि पदक का रंग क्या होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed