फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Abhinav Bindra slams Yogeshwar Dutt and questions Kumbh Mela amid coronavirus pandemic

कुंभ: अभिनव बिंद्रा ने योगेश्वर दत्त पर साधा निशाना, बोले- धर्मों में भेदभाव नहीं करता वायरस

Sun, 18 Apr 2021 08:43 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 18 Apr 2021 08:43 AM IST
सार

  • नामचीन शूटर बिंद्रा ने कहा योगेश्वर के ट्वीट के जवाब में लिखा, ‘जब एक महामारी का संक्रमण देश को बर्बाद कर रहा है तब क्या कुंभ मेले का आयोजन किया जाना चाहिए? एक वायरस धर्मों के बीच भेदभाव नहीं करता।'

विज्ञापन
Abhinav Bindra slams Yogeshwar Dutt and questions Kumbh Mela amid coronavirus pandemic
अभिनव बिंद्रा - फोटो : PTI

विस्तार

किसी ने नहीं सोचा था कि देश में कोरोना पलटकर इस अंदाज में तबाही मचाएगा। जानलेवा हो चुकी यह महामारी अब मौत का तांडव कर रही है। कई राज्यों में लॉकडाउन लग चुका है। मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ फिर से पढ़ाया जा रहा है, लेकिन इन विकट परिस्थितियों में भी उत्तराखंड सरकार द्वारा हरिद्वार में कुंभ मेले का आयोजन किया गया, जहां रोजाना लाखों की भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन


ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाले देश के इकलौते निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने कुंभ मेले के आयोजन पर सवाल उठाया। साथ ही कुंभ मेले का समर्थन करने के लिए ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त की आलोचना भी की।
विज्ञापन


नामचीन शूटर बिंद्रा ने कहा योगेश्वर के ट्वीट के जवाब में लिखा, ‘जब एक महामारी का संक्रमण देश को बर्बाद कर रहा है तब क्या कुंभ मेले का आयोजन किया जाना चाहिए? एक वायरस धर्मों के बीच भेदभाव नहीं करता।'
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार में कुंभ मेले के दौरान गंगा नदी में डुबकी लगाने वाले लाखों भक्तों से कोरोना वायरस के प्रसार का खतरा है। कुंभ मेले में दस से 14 अप्रैल तक इस बीमारी की चपेट में आधिकारिक तौर पर 1701 लोग आए है।

लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले योगेश्वर ने बुधवार को ट्वीट किया था, ‘कुंभ मेले में कोई भी अवैध रूप से नहीं पहुंच रहा है, लोग सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं, कोई भी सुरक्षा और चिकित्सा कर्मचारियों पर थूक नहीं रहा है, कोई प्रशासन से छिपने के लिए भाग नहीं रहा है। कुंभ में आए शांतिपूर्ण भक्तों को बदनाम करना बंद करो।’


योगेश्वर अब भारतीय जनता पार्टी के सदस्य है और बिद्रा ने उनकी आलोचना करते हुए कहा, ‘खिलाड़ियों को स्थिति पर नजर रखने के लिए जाना जाता है। उनका ध्यान इससे नहीं भटकना चाहिए कि इस समय सबसे जिंदगी बचाने, इलाज ढूंढने और दूसरे के लिए करुणा एवं सहानुभूति सबसे जरूरी चीज है। आप पूरी खेल बिरादरी को नीचा दिखा रहे है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed