{"_id":"5e555c648ebc3ef3b13b6b6f","slug":"abhinav-bindra-says-indian-shooters-have-potential-to-win-multiple-medals-in-tokyo-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटरों के पास ओलंपिक में कई पदक जीतने का मौका : बिंद्रा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
शूटरों के पास ओलंपिक में कई पदक जीतने का मौका : बिंद्रा
Tue, 25 Feb 2020 11:12 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 25 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
अभिनव बिंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
ओलंपिक चैंपियन अभिनव बिंद्रा ने कहा कि भारतीय निशानेबाजों के पास टोक्यो 2022 में होने वाले खेलों में कई पदक सहित स्वर्ण जीतने की 'क्षमता' है। 37 साल के बिंद्रा ओलंपिक की निशानेबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले इकलौते भारतीय हैं लेकिन उन्हें उम्मीद है कि आगामी ओलंपिक के बाद इस क्लब में उनके साथ नए खिलाड़ी जुड़ेंगे।
विज्ञापन
बिंद्रा ने कहा, 'हम ओलंपिक के लिए जा रहे हैं जहां हमारे पास कई पदक जीतने का मौका होगा, ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने का वास्तविक मौका होगा।' भारत ने ओलंपिक के लिए रिकॉर्ड 15 कोटा हासिल किए हैं। भारतीय निशानेबाजों के लिए साल 2019 बेहद ही सफल रहा है जहां भारतीय खिलाड़ी राइफल-पिस्टल के सभी विश्व कप सहित विश्व कप फाइनल्स में शीर्ष पर रहे।
विज्ञापन