फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Abhinav Bindra is sure about another gold medal, Gagan Narang says shooting can open up facilities sooner

गगन नारंग बोले- जल्दी शुरू की जा सकती हैं शूटिंग, अभिनव बिंद्रा एक और गोल्ड के लिए आश्वस्त

Wed, 13 May 2020 09:44 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 13 May 2020 09:44 PM IST
सार

  • ओलंपिक का आयोजन इसी साल 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच किया जाना था
  • कोविड-19 के कारण इन खेलों को एक साल के लिए टाल दिया गया है
  • बिंद्रा ने कहा कि युवा खिलाड़ियों को सही शिक्षा और जानकारी देने की जरूरत
  • नारंग ने कहा, निशानेबाजी दूसरे खेलों के बजाए पहले शुरू हो सकता है

विज्ञापन
Abhinav Bindra is sure about another gold medal, Gagan Narang says shooting can open up facilities sooner
अभिनव बिंद्रा और गगन नारंग - फोटो : ट्विटर

विस्तार

ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट गगन नारंग का मानना है निशानेबाजी के पास अन्य खेलों की तुलना में आउटडोर ट्रेनिंग सुविधाओं का जल्द शुरू करने का वास्तविक मौका है तो दूसरी ओर शूटिंग में गोल्ड मेडल पर निशाना लगाकर इतिहास रचने वाले अभिनव बिंद्रा तो पूरा भरोसा है कि शूटिंग में ही भारत को एक और ओलंपिक गोल्ड मिल सकता है।

विज्ञापन


लंदन ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता नारंग ने कहा, 'निशानेबाजी दोबारा शुरू होने वाले शुरुआती खेलों में शामिल हो सकता है क्योंकि यह आपसी संपर्क का खेल नहीं है जिसमें निशानेबाजों के पास अपना व्यक्तिगत सामान होता है। शूटिंग रेंज में सामाजिक दूरी से जुड़े नियमों का पालन हो सकता है क्योंकि 10 मीटर रेंज में दो प्रतिभागियों के बीच कम से कम एक से डेढ़ मीटर की दूरी होती है जबकि 50 मीटर रेंज में यह दूरी 1.25 मीटर की होती है।'
विज्ञापन


वहीं भारत के पूर्व निशानेबाज अभिनव बिंद्रा का मानना है कि भारत जल्द ही ओलंपिक में एक और व्यक्तिगत स्वर्ण पदक अपने नाम करेगा। बिंद्रा ने 2008 में बीजिंग ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था और वह इसी के साथ ओलंपिक में भारत के लिए व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने कहा कि वह टोक्यो ओलंपिक में भारत के ज्यादा से ज्यादा पदक जीतने की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिंद्रा ने एक शो पर कहा, 'मैं निश्चित तौर पर उम्मीद कर रहा था कि इस साल जुलाई अगस्त में मैं व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाला इकलौता भारतीय नहीं रहूंगा। मुझे लगता है कि हम जल्द ही ज्यादा स्वर्ण पदक जीतेंगे। अलग-अलग खेलों में युवा खिलाड़ी अच्छा कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि अब 2021 में होने वाले खेलों के लिए खिलाड़ी ट्रेनिंग जारी रखेंगे और खेलों पर ध्यान देंगे।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed