फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Aamir Khan is perfect for my biopic say vishwanathan anand

मेरी बायोपिक के लिए आमिर खान हैं बेस्ट: आनंद

Wed, 29 Jun 2016 04:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 29 Jun 2016 04:53 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan is perfect for my biopic say vishwanathan anand
आमिर खान - फोटो : YouTube
पाँच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को आईआईटी कानपुर ने मंगलवार को डॉक्टरेट की मानद उपाधी से सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान आईआईटी के 49वें दीक्षांत समारोह के दौरान मिला।
विज्ञापन


46 साल के आनंद को यह सम्मान नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरिंवद पनगढ़िया ने प्रदान किया। डिग्री लेते समय आनंद ने 1985 का वो दिन याद किया जब उन्हें राष्ट्रपति भवन में अर्जुन पुरुस्कार मिला था।
विज्ञापन


विश्वनाथन आनंद ने कहा अगर कोई फिल्ममेकर उनकी बायोपिक के लिए उनसे संपर्क करेगा तो देखा जाएगा। फिलहाल ऐसा कोई प्रपोजल नहीं है। अपनी निजी राय बताते हुए उन्होंने इस रोल के लिए आमिर खान को सबसे फिट एक्टर बताया और कहा कि वो हर रोल में खुद को ढाल लेते हैं। आमिर खुद चेस खेलते भी हैं। वैसे आमिर आनंद के साथ चेस खेल चुके है। इस मैच को आनंद ने सिर्फ 10 मिनट में जीत लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार हम जीतेंगे ज़्यादा मेडल

Aamir Khan is perfect for my biopic say vishwanathan anand
विश्वनाथन आनंद - फोटो : YouTube
आनंद ने अगले महीने होने वाले रियो ओलिंपिक्स में भारत की संभावनाओं के बारे में बात करते हुए कहा कि वहां भारत को इस बार पहले से ज्यादा मेडल मिलेंगे। भविष्य में ओलिंपिक्स में बढ़िया करने के लिए उन्होंने सेटअप में बदलाव की बात कही। उनके मुताबिक, बदलाव सिर्फ ओलिंपिक्स को देख कर नहीं, हमारा बल्कि लॉन्ग टर्म प्रॉजेक्ट होना चाहिए।

इस मौके पर आनंद ने कहा, “1987 में पहला भारतीय ग्रैंड मास्टर बनने के बाद भी में सीखता रहा और विश्व चैंपियन बनना मेरा अगला लक्ष्य था। इसी तरह आप लोग भी आज ग्रेजुएट हो रहें हैं, मगर आपको भी अपना अलगा लक्ष्य मालूम होना चाहिए। आप आज जो भी सीखते हैं, वो कभी न कभी आपके काम जरूर आता है।”
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed