{"_id":"5f3653658ebc3e41121d129c","slug":"56-nsfs-have-responded-to-ministry-sports-code-questionnaire-said-ioa","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रालय के सवालों का 56 खेल महासंघों ने दिया जवाब, जूडो संस्था की तरफ से कोई सूचना नहीं","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मंत्रालय के सवालों का 56 खेल महासंघों ने दिया जवाब, जूडो संस्था की तरफ से कोई सूचना नहीं
Fri, 14 Aug 2020 02:33 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 14 Aug 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
ioa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल मंत्रालय ने 57 राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) से उनके अधिकारियों की उम्र और कार्यकाल संबंधित प्रश्नावली का जवाब मांगा था, जिनकी मान्यता रद्द कर दी गयी थी। इनमें से 56 ने अपने जवाब सौंप दिए हैं और सिर्फ जूडो संस्था ही 13 अगस्त की अंतिम समय सीमा तक ऐसा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
दिल्ली उच्च न्यायालय ने 24 जून को खेल मंत्रालय को वकील राहुल मेहरा द्वारा जारी जनहित याचिका पर 54 एनएसएफ की मान्यता रद्द करने का निर्देश दिया था। मंत्रालय ने बाद में तीन और एनएसएफ की मान्यता रद्द कर दी थी, जिससे इनकी संख्या 57 हो गई थी।
विज्ञापन
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और महासचिव राजीव मेहता ने एक संयुक्त बयान जारी कर इन 56 एनएसफएफ की सूची सौंपी है, जिन्होंने मेहरा की याचिका के संबंध में अनुपालन रिपोर्ट सौंपी है। मेहरा का कहना था कि अस्थायी मान्यता देना खेल संहिता का उल्लघंन है।
विज्ञापन
आईओए के बयान के अनुसार, ‘मंत्रालय ने जिन 57 एनएसएफ से जवाब मांगा था, उसमें से 56 का जवाब मिल गया है, जिन्हें अस्थायी रूप से मान्यता देने की सिफारिश की गई थी। एक एनएसएफ ने 14 अगस्त सुबह साढ़े 10 बजे तक जवाब नहीं दिया है और वो जूडो संघ है। ’