{"_id":"5d8364648ebc3e01656e865f","slug":"41-member-indian-contingent-for-asian-shooting-championship-announced","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप के लिए 41 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान, दांव पर होंगे 38 ओलंपिक कोटे","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप के लिए 41 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान, दांव पर होंगे 38 ओलंपिक कोटे
Thu, 19 Sep 2019 04:50 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 19 Sep 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
sanjeev rajput
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की 41 सदस्यीय मजबूत निशानेबाजी टीम दोहा में तीन नवंबर से शुरू होने वाली 14वीं एशियाई चैम्पियनशिप में अधिकतम संभव ओलंपिक कोटे हासिल करने की कोशिश करेगी। कतर की राजधानी में होने वाले इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में 38 ओलंपिक कोटे दांव पर लगे होंगे।
विज्ञापन
भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) की चयन समिति ने बुधवार को यहां बैठक में टीम की घोषणा की जिसमें 15 ओलंपिक स्पर्धाओं के निशानेबाज शामिल हैं। इसमें प्रतियोगिता के इतर न्यूनतम क्वालीफिकेशन स्कोर वर्ग में छह प्रविष्टियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन
पुरूष 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के एमक्यूएस वर्ग में राइफल निशानेबाज संजीव राजपूत को रखा गया है। ऐसा यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया कि अगर इस स्पर्धा का दूसरा ओलंपिक कोटा नहीं हासिल किया जाता है तो संजीव को टोक्यो स्पर्धा के लिए रखा जा सके। दिव्यांश पंवार ने देश को मिलने वाले अधिकमत दो कोटे में से 10 मीटर एयर राइफल में भारत के लिए एक कोटा हासिल किया था।
विज्ञापन
कुछ नए चहरों को भी सीनियर भारतीय टीम में रखा गया है जिसमें श्रवण कुमार (पुरूष 10 मीटर एयर पिस्टल) को अभिषेक वर्मा और सौरभ चौधरी के साथ रखा गया है। दोहा में पुरूष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में चार कोटे हासिल किए जा सकते हैं। भावेश शेखावत को इसमें अनीष भानवाला और आदर्श सिंह के साथ रखा गया है। नीरज कौर (महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल) पहली बार भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेंगी। जूनियर और युवा वर्गों के अलावा गैर ओलंपिक वर्गों के लिये भी टीम घोषित की गयी।