{"_id":"5f1f10190aeffc4bdd7e98ab","slug":"3m-open-golf-tournament-arjun-atwal-finished-joint-53rd-on-fourth-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"3एम ओपन गोल्फ टूर्नामेंट: अटवाल चौथे दिन संयुक्त 53वें स्थान पर रहे","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
3एम ओपन गोल्फ टूर्नामेंट: अटवाल चौथे दिन संयुक्त 53वें स्थान पर रहे
Mon, 27 Jul 2020 11:04 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
अर्जुन अटवाल
भारतीय गोल्फर अर्जुन अटवाल 3एम ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के आखिरी दिन पांच अंडर 66 का शानदार कार्ड खेलकर संयुक्त रूप से 53वें स्थान पर रहे। उनका कुल स्कोर सात अंडर 281 रहा। माइकल थॉम्पसन ने 67 का कार्ड खेला और कुल 19 अंडर के स्कोर के साथ टूर्नामेंट के विजेता बने। एडम लोंग 17 अंडर के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
कोविड-19 महामारी के बीच फिर से गोल्फ प्रतियोगिता के शुरू होने के बाद अटवाल का यह दूसरा टूर्नामेंट है। वह अगले सप्ताह बार्राकुडा चैम्पियनशिप में भी भाग लेंगे।
विज्ञापन