{"_id":"5d576b188ebc3e89ce799c70","slug":"25-women-wrestlers-including-sakshi-malik-expelled-from-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंप से गायब रहने पर साक्षी मलिक सहित 25 महिला पहलवान निष्कासित","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कैंप से गायब रहने पर साक्षी मलिक सहित 25 महिला पहलवान निष्कासित
Sat, 17 Aug 2019 08:35 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 17 Aug 2019 08:35 AM IST
विज्ञापन
साक्षी मलिक
- फोटो : amar ujala
बिना बताए गायब रहने पर कुश्ती संघ ने महिला पहलवानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कैंप से ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक, किरण गोदारा, सीमा, रितु मिलिक समेत 25 महिला पहलवानों को निष्कासित किया है। विश्व चैंपियनशिप टीम में शामिल साक्षी, किरण और सीमा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
कुश्ती संघ के महासचिव विनोद तोमर के अनुसार अगर साक्षी,किरण और सीमा कोई संतोषजनक जवाब नहीं देती हैं, तो उनको विश्व चैंपियनशिप से भी रोका जा सकता है। वहीं अन्य पहलवानों पर ट्रायल में शामिल होने पर रोक लगा दी गई है। लखनऊ में 16 जुलाई से कैंप शुरू हुआ था। 28 जुलाई को छह भार वर्ग के लिए ट्रायल करा दिए गए, ट्रायल के बाद अधिकतर पहलवान कैंप से बिना बताए गायब हो गईं, तो विदेश में खेलने गईं महिला पहलवान भी लौटने के बाद कैंप नहीं पहुंची।
विज्ञापन