फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   paris olympics 1900 history and some interesting facts

पेरिस ओलंपिक 1900 : ...जब खेलों में पहली बार हुई महिलाओं की एंट्री, पांच महीने तक चला टूर्नामेंट

Sun, 18 Jul 2021 01:58 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 18 Jul 2021 01:58 AM IST
सार

पेरिस ओलंपिक 1900 में पहली बार महिलाओं को प्रतिस्पर्धा पेश करने का मौका मिला।

विज्ञापन
paris olympics 1900 history and some interesting facts
पेरिस ओलंपिक 1900 - फोटो : social media

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक खेलों में अब छह दिन शेष हैं और ऐसे में हम पिछले कुछ ओलंपिक से जुड़े रोचक तथ्यों से आपको रूबरू करा रहे हैं। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं पेरिस ओलंपिक (1900) से जुड़े कुछ रोचक पहलू पर...
विज्ञापन


पेरिस ओलंपिक (1900)
  • इन खेलों का आयोजन पहली बार पेरिस में किया गया और आयोजकों ने पांच महीने तक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।
  • एथेंस 1896 ओलंपिक के विपरीत कोई उद्घाटन या समापन समारोह नहीं हुआ।
  • ओलंपिक के दूसरे आयोजन में 28 देश शामिल हुए थे।
  • पहली बार ओलंपिक खेलों में महिलाओं को प्रतिस्पर्धा पेश करने का मौका मिला।
  • पेरिस ओलंपिक में 20 खेलों के अलग अलग 90 इवेंट्स हुए जिसमें 1224 खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा
  • अमेरिका में जन्मी हेलेन डि पोरटेलस पहली महिला ओलंपिक चैंपियन बनीं। वह 1-2 टन नौकायन स्पर्धा में स्विट्जरलैंड की विजेता टीम का हिस्सा थीं।
  • ब्रिटेन की चार्लोट कूपर व्यक्तिगत ओलंपिक स्पर्धा जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं। उन्होंने महिला एकल टेनिस स्पर्धा जीती।
  • ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं का आयोजन घास के मैदान में किया गया जो असमतल और अधिकतर समय गीला होता था। टूटे हुए टेलीफोन के खंभों का इस्तेमाल बाधा दौड़ में बाधा उत्पन्न करने के लिए गया गया। तार गोला फेंक के खिलाड़ियों का प्रयास कई बार पेड़ों से टकरा जाता था।
  • विज्ञापन

13 नए खेलों को किया गया था शामिल 

  • भारोत्तोलन और कुश्ती को हटाकर 13 नए खेलों को शामिल किया गया।
  • पहली और एकमात्र बार क्रिकेट ओलंपिक का हिस्सा बना। सिर्फ दो देशों ग्रेट ब्रिटेन और मेजबान फ्रांस ने स्पर्धा में हिस्सा लिया।
  • निशानेबाजी में निशाने के तौर पर जीवित कबूतरों का इस्तेमाल किया गया। यह ओलंपिक इतिहास में पहली और एकमात्र बार था जब जानबूझकर जानवरों को मारा गया। निशानेबाजों के सामने एक बार में एक कबूतर को छोड़ा जाता था और आकाश में सबसे अधिक पक्षियों को मारने वाले को विजेता घोषित किया जाता था।
  • फ्रांस-हैती के रग्बी खिलाड़ी कोंसटेनटिन हेनरिक्स स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले अश्वेत खिलाड़ी बने। वह फ्रांस की टीम का हिस्से थे जिसने ग्रेट ब्रिटेन और जर्मनी को हराकर जीत दर्ज की। हेनरिक्स को ओलंपिक में पहला अश्वेत प्रतिभागी भी माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed