फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   100m world champion Christian Coleman suspended for missing doping tests

डोपिंग परीक्षण नहीं करवाने पर विश्व चैंपियन कोलमैन निलंबित 

Thu, 18 Jun 2020 06:33 AM IST
संदीप भट्ट स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 18 Jun 2020 06:33 AM IST
विज्ञापन
100m world champion Christian Coleman suspended for missing doping tests
क्रिस्चियन कोलेमन

मौजूदा 100 मीटर विश्व चैंपियन क्रिस्टियन कोलमैन को एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (एआईयू) ने डोपिंग परीक्षण करवाने में तीसरी बार विफल होने के बाद बुधवार को निलंबित कर दिया। एआईयू ने अस्थायी निलंबन वाले खिलाड़ियों की सूची अपडेट की है जिसमें कोलमैन का नाम शामिल है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी धावक ने अपने मामले का खुलासा किया था।

विज्ञापन


उन्हें अस्थायी रूप से तब तक प्रतियोगिताओं से प्रतिबंधित किया गया है जब तक विश्व एथलेटिक्स डोपिंग रोधी नियमों या इंटीग्रिटी यूनिट की आचार संहिता के अंतर्गत सुनवाई के बाद अंतिम फैसला नहीं लिया जाता।
विज्ञापन


इससे पहले कोलमैन ने कहा था कि डोपिंग परीक्षकों के सिर्फ एक फोन से उनके ठहरने के स्थान को लेकर बनी गलतफहमी को दूर किया जा सकता था जिसके कारण उन पर निलंबन का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस 24 वर्षीय अमेरिकी फर्राटा धावक ने तीसरी बार डोपिंग परीक्षण नहीं करवाने को लेकर ट्विटर पर विस्तार से जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि नौ दिसंबर को पिछले 12 महीनों में तीसरा मौका था जबकि वह परीक्षण नहीं करा पाए जिससे उनका निलंबन हो सकता है। इससे पहले वह 16 जनवरी 2019 और 26 अप्रैल 2019 को भी परीक्षण के लिए उपस्थित नहीं हो पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed