फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   1000 district level Khelo India Centres to be established by Sports Ministry under guidance of specialist

दिग्गजों के संरक्षण में देश में स्थापित किए जाएंगे खेलो इंडिया के एक हजार सेंटर

Fri, 19 Jun 2020 06:18 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 19 Jun 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
1000 district level Khelo India Centres to be established by Sports Ministry under guidance of specialist
खेलो इंडिया - फोटो : ट्विटर

खेल मंत्रालय देश भर में खिलाड़ियों की मदद के लिए जिला स्तर पर 1000 खेलो इंडिया केंद्र (केआईसी) स्थापित करेगा। इन केंद्रों का संचालन या तो पूर्व चैंपियन या फिर कोई कोच करेगा। खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने बयान में कहा, 'जब हम भारत को खेल महाशक्ति बनाने का प्रयास कर रहे हैं तब यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि खिलाड़ी के लिये खेल करियर का विकल्प बन जाए।'

विज्ञापन


पूर्व चैंपियनों की पहचान करने के लिए एक व्यवस्था तैयार की गई ताकि ये चैंपियन या तो खुद की अकादमी खोलकर उसे संचालित करें या फिर केआईसी में कोच के रूप में काम करें। पहली प्राथमिकता उन खिलाड़ियों को दी जाएगी, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय संघ के तहत हिस्सा लिया हो।
विज्ञापन


दूसरे वर्ग में सीनियर राष्ट्रीय चैंपयिनशिप या खेलो इंडिया खेलों के पदक विजेता होंगे। तीसरे वर्ग में राष्ट्रीय अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को रखा जाएगा। चौथे वर्ग में सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केआईसी में 14 खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिनमें तीरंदाजी, एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, बैडमिंटन, साइकिलिंग, तलवारबाजी, हॉकी, जूडो, रोइंग, निशानेबाजी, तैराकी, टेबल टेनिस, भारोत्तोलन और कुश्ती शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed