फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Ostapenko reaches semi-finals after victory over Swiatek Sports updates Tennis, Atheletics news

Sports Update: स्वियातेक पर जीत से ओस्तापेंको सेमीफाइनल में, पाओलिनी और एलेक्जेंद्रोवा भी अंतिम चार में पहुंची

Sun, 20 Apr 2025 09:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 20 Apr 2025 09:54 PM IST
सार

जेलेना की चार बार की फ्रेंच ओपन चैंपियन स्वियातेक के खिलाफ यह लगातार छठी जीत है। सेमीफाइनल में उनका सामना एकटेरिना एलेक्जेंद्रोवा से होगा।

विज्ञापन
Ostapenko reaches semi-finals after victory over Swiatek Sports updates Tennis, Atheletics news
खेल जगत की रोचत समाचार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जेलेना ओस्तापेंको ने दुनिया की दूसरे नंबर की इगा स्वियातेक को 6-3, 3-6, 6-2 से हराकर पोर्शे ग्रां प्रि के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। जेलेना की चार बार की फ्रेंच ओपन चैंपियन स्वियातेक के खिलाफ यह लगातार छठी जीत है। लातविया की दुनिया की 24वें नंबर की खिलाड़ी ने इससे पहले हार्डकोर्ट पर चार बार और एक बार ग्रासकोर्ट पर हराया है। सेमीफाइनल में उनका सामना एकटेरिना एलेक्जेंद्रोवा से होगा जिन्होंने तीसरी वरीयता की जेसिका पेगुला को 6-0, 6-4 से हराया।
विज्ञापन

इस बीच दुनिया की नंबर-1 अरिना सबालेंका अंतत: स्टटगार्ट में कोर्ट पर उतरीं और युगल की अपनी पूर्व जोड़ीदार एलिसे मर्टेंस के खिलाफ 6-4, 6-1 से जीत हासिल की। सबालेंका को पहले दौर में बाई, जबकि दूसरे दौर में वाकओवर मिला था। अब सेमीफाइनलमें उनके सामने दुनिया की नंबर छह जैस्मिन पाओलिनी होगी जिन्होंने दुनिया की चौथे नंबर की कोको गॉफ को 6-4, 6-3 से पराजित किया। अब तक करियर में हुई तीन भिड़ंत में पाओलिनी ने पहली बार कोको को हराया है। पाओलिनी ने इस साल पहली बार शीर्ष-10 में शामिल किसी खिलाड़ी को हराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कजाकिस्तान हाफ मैराथन में दो एथलीटों की मौत
कजाकिस्तान के अल्माटी शहर में रविवार को हाफ मैराथन के दौरान दो धावकों की मौत हो गई। आयोजकों ने बताया कि अकोयान रसालियेव (84) दौड़ की शुरुआत में ही बेहोश हो गए थे और एक अन्य धावक अखमादी (21) मौत से पहले करीब 16 किलोमीटर (10 मील) की दूरी तय कर चुके थे। दोनों ही लंबी दूरी की दौड़ प्रतियोगिताओं में नियमित रूप से भाग लेते थे। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कॉर्पोरेट फाउंडेशन 'करेज टू बी द फर्स्ट' ने मृतकों के परिवारों और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed