फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Olympics 2024: Manu Bhaker Becomes third Female Shooter to Win Two or more Medals in Shooting in Olympics

Manu Bhaker: एक ओलंपिक में दो या उससे ज्यादा पदक जीतने वाली तीसरी महिला निशानेबाज बनीं मनु, देखें पूरी लिस्ट

Sat, 03 Aug 2024 04:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 03 Aug 2024 04:53 PM IST
सार

शूटिंग में अब तक कुल 18 मौके ऐसे आए हैं, जब एथलीट ने एक ओलंपिक संस्करण में दो या इससे ज्यादा पदक जीते हैं। इनमें से सिर्फ दो मौके पर ऐसा हुआ है कि किसी महिला ने दो या इससे ज्यादा पदक जीते हैं। इसके अलावा 16 मौकों पर पुरुष शूटर्स ने ऐसा किया था।

विज्ञापन
Olympics 2024: Manu Bhaker Becomes third Female Shooter to Win Two or more Medals in Shooting in Olympics
मनु भाकर - फोटो : PTI

विस्तार

भारत की स्टार शूटर मनु भाकर ने इतिहास रचने से चूक गईं। वह एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली भारत की पहली एथलीट हैं। वहीं, मनु ओलंपिक में भारत की ओर से सबसे सफल एथलीट में से भी एक हैं। मनु के अलावा अब तक किसी भारतीय एथलीट ने एक ओलंपिक में दो पदक नहीं जीते हैं। सुशील कुमार और शटलर पीवी सिंधू के नाम दो-दो पदक हैं, लेकिन अलग-अलग ओलंपिक में।
विज्ञापन

Olympics 2024: Manu Bhaker Becomes third Female Shooter to Win Two or more Medals in Shooting in Olympics
मनु भाकर - फोटो : PTI
सुशील ने 2008 बीजिंग (कांस्य) और 2012 लंदन (रजत) ओलंपिक में दो पदक जीते थे, जबकि सिंधू ने 2016 रियो (रजत) और 2020 टोक्यो ओलंपिक (कांस्य) में दो पदक जीते थे। मनु ने सभी को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया है। इसी के साथ वह एक ओलंपिक में दो या इससे ज्यादा पदक जीतने वाले एथलीट्स की लिस्ट में भी शामिल हो गई हैं।

ओलंपिक के किसी एक संस्करण में सबसे ज्यादा पदक जीतने का रिकॉर्ड अमेरिका के पूर्व तैराक माइकल फेलप्स के नाम है। उन्होंने 2008 बीजिंग ओलंपिक आठ स्वर्ण पदक जीते थे। वहीं, अमेरिका के स्पिट्ज ने 1972 ओलंपिक में सात स्वर्ण पदक जीते थे। उसेन बोल्ट ने 2012 लंदन ओलंपिक और 2016 रियो ओलंपिक में तीन-तीनपदक जीते थे और ये छह स्वर्ण पदक थे। आप इन महान नामों से ही अंदाजा लगा सकते हैं कि मनु ने कितना बड़ा कीर्तिमान रचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Olympics 2024: Manu Bhaker Becomes third Female Shooter to Win Two or more Medals in Shooting in Olympics
मनु तीसरे पदक से चूकने के बाद भावुक हो गईं - फोटो : PTI
इतना ही नहीं, शूटिंग में अब तक कुल 18 मौके ऐसे आए हैं, जब एथलीट ने एक ओलंपिक संस्करण में दो या इससे ज्यादा पदक जीते हैं। इनमें से सिर्फ दो मौके पर ऐसा हुआ है कि किसी महिला ने दो या इससे ज्यादा पदक जीते हैं। इसके अलावा 16 मौकों पर पुरुष शूटर्स ने ऐसा किया था। मनु के अलावा रूस की वितालिना बतशाराशकिना ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में ऐसा किया था। उन्होंने तब शूटिंग में दो स्वर्ण और कांस्य पदक समेत तीन पदक जीते थे। वहीं, मनु के नाम एक दो कांस्य पदक हैं। शूटिंग में अल्फ्रेड लेन और ओले लिलो ऑलसेन दो ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने दो-दो अलग ओलंपिक में तीन या इससे ज्यादा पदक जीते हैं।
विज्ञापन

Olympics 2024: Manu Bhaker Becomes third Female Shooter to Win Two or more Medals in Shooting in Olympics
मनु भाकर और सरबजोत - फोटो : ANI
अमेरिका के अल्फ्रेड ने 1912 ओलंपिक में तीन स्वर्ण पदक और 1920 ओलंपिक में दो स्वर्ण और एक कांस्य समेत तीन पदक जीते थे। वहीं, नॉर्वे के ओले लिलो ऑलसेन ने 1920 ओलंपिक में तीन स्वर्ण और 1924 ओलंपिक में दो स्वर्ण और एक रजत समेत तीन पदक जीते थे। शूटिंग में एक ओलंपिक में अधिकतम पदक जीतने का रिकॉर्ड अमेरिका के लॉयड स्पूनर और अमेरिका के विलिस ए ली के नाम है। स्पूनर ने 1920 में और विलिस ने 1920 में सात पदक जीते थे।

ओलंपिक के एक संस्करण में शूटिंग में दो या उससे ज्यादा पदक जीतने वाले खिलाड़ी
एथलीट देश साल स्वर्ण रजत कांस्य कुल
अल्फ्रेड लेन अमेरिका 1912 3 0 0 3
अल्फ्रेड लेन अमेरिका 1920 2 0 1 3
कार्ल ओसबर्न अमेरिका 1920 4 1 1 6
एइनर लिबर्ग नॉर्वे 1920 2 0 1 3
लॉयड स्पूनर अमेरिका 1920 4 1 2 7
मॉरिस फिशर अमेरिका 1920 3 0 0 3
ओले लिलो-ऑलसेन नॉर्वे 1920 3 0 0 3
ओले लिलो-ऑलसेन नॉर्वे 1924 2 1 0 3
ओटो ऑलसेन नॉर्वे 1920 3 2 0 5
विल्हेम कार्लबर्ग स्वीडन 1912 3 2 0 5
विटालिना बत्साराशकिना रूस 2020 2 1 0 3
विलिस ए ली अमेरिका 1920 5 1 1 7
ऑस्कर स्वान स्वीडन 1908 2 0 0 2
अल्फ्रेड स्वान स्वीडन 1912 2 0 0 2
मॉरिस फिशर अमेरिका 1924 2 0 0 2
जिन जॉन्ग ओह दक्षिण कोरिया 2012 2 0 0 2
यांग कियान चीन 2020 2 0 0 2
मनु भाकर भारत 2024 0 0 2 2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed