फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   now boxer vijender singh demand for padmabhushan

साइना के बाद अब वीजेंद्र ने भी उठाई पद्मभूषण की मांग

Tue, 06 Jan 2015 05:25 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 06 Jan 2015 05:25 PM IST
विज्ञापन
now boxer vijender singh demand for padmabhushan

26 जनवरी से से ठीक कुछ दिन पहले पद्म अवार्ड ‌अचानक चर्चा में आ गए हैं। ये अवार्ड आमतौर से संबंधित मंत्रालय गृह मंत्रालय को नाम प्रस्तावित करता है। इसके बाद गृह मंत्रालय की मंजूरी मिलने के बाद गणतंत्र दिवस पर यह अवार्ड महामहिम राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत किया जाता है।

विज्ञापन


गणतंत्र दिवस को अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इसलिए इस महत्वपूर्ण दिवस पर मिलने वाले पद्म सम्मान के लिए मंत्रालय नहीं स्वयं सम्मान पाने वाले ही दावेदारी दे रहे हैं।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने सार्वजनिक रुप से खेल मंत्रालय पर गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा, "पिछले साल मुझे नियमों का हवाला देकर सम्मान नहीं दिया गया लेकिन इस बार तो मैं पद्म सम्मान पाने की पूरी हकदार हूं। ऐसे में मुझे यह सम्मान मिलना चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


ओलंपिक में पदक जीतने वाले देश के पहले बॉक्सर विजेंदर कुमार भी अब पद्मभूषण के लिए आवेदन करने जा रहे हैं। साइना नेहवाल की ओर से ट्वीट किए जाने पर पद्म पुरस्कारों पर मचे हंगामे के बाद गुआंगझू एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता इस बॉक्सर ने पद्मभूषण के लिए उनका आवेदन खेल मंत्रालय के पास भेजने के लिए बॉक्सिंग इंडिया के अध्यक्ष संदीप जजोडिया से बात की है।


बीआई ने भी विजेंदर को आश्वासन दिया है कि वह एक से दो दिनों के अंदर पद्मभूषण के लिए उनके नाम का आवेदन खेल मंत्रालय को कर देंगे।

हालांकि विजेंदर इस पुरस्कार के लिए दावा तो ठोकने जा रहे हैं, लेकिन ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के सिल्वर मेडलिस्ट का कहना है कि इसके पहले दावेदार पहलवान सुशील कुमार ही रहेंगे। उन्होंने जो देश के लिए किया है वह किसी अन्य ने नहीं किया, इसलिए उनकी नजर में पद्मभूषण के पहले दावेदार सुशील ही हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed