फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Novak Djokovic beats Casper Ruud to win sixth ATP Finals title; equals Roger Federer record

ATP Finals: 23 साल के कैस्पर रूड को हराकर 35 साल के जोकोविच छठी बार बने चैंपियन, फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की

Mon, 21 Nov 2022 09:00 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ट्युरिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ट्युरिन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 21 Nov 2022 09:00 AM IST
सार

यह टाइटल जीतने के साथ ही जोकोविच इस सीजन में अजेय रहे। साथ ही उन्हें टेनिस का सबसे बड़ा पे-चेक भी मिला। उन्हें 38.78 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर मिले। अब अगले सीजन की शुरुआत जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन के साथ करेंगे।

विज्ञापन
Novak Djokovic beats Casper Ruud to win sixth ATP Finals title; equals Roger Federer record
एटीपी फाइनल्स की ट्रॉफी के साथ जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सर्बिया के पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने छठी बार एटीपी फाइनल्स का खिताब अपने नाम किया है। उनहोंने इटली के ट्युरिन में खेले गए फाइनल मुकाबले में नॉर्वे के कैस्पर रूड को 7-5, 6-3 से हराकर टाइटल जीता। उन्होंने छह एटीपी फाइनल्स टाइटल जीतने के साथ ही स्विट्जरलैंड के पूर्व महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की। जोकोविच ने सात साल बाद यह खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले उन्होंने 2008, 2012, 2013, 2014 और 2015 में भी यह खिताब जीता था।
विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

यह टाइटल जीतने के साथ ही जोकोविच इस सीजन में अजेय रहे। साथ ही उन्हें टेनिस का सबसे बड़ा पे-चेक भी मिला। उन्हें 38.78 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर मिले। अब अगले सीजन की शुरुआत जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन के साथ करेंगे। पिछले साल उन्हें वीजा कारणों से यह टूर्नामेंट नहीं खेलने दिया गया था। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल उन्हें इजाजत दी जा सकती है।

एटीपी फाइनल्स के फाइनल में जोकोविच ने रूड को 7-5, 6-3 से हराया। पहले सेट में रूड ने जोकोविच को कड़ी टक्कर दी। हालांकि, दूसरे सेट में 21 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता जोकोविच ने रूड को आसानी से शिकस्त दी। 35 साल के जोकोविच यह खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। उन्होंने टाइटल जीतने के बाद कहा कि उनके लिए यह सफर आसान नहीं था। जोकोविच ने सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को हराया था। यह मैच तीन सेट तक गया था।

एक साल तक काफी ऊंच-नीच के बाद जोकोविच ने साल का अंत सकारात्मक तरीके से किया है। उन्होंने कहा कि अब वह कुछ हफ्तों का ब्रेक लेंगे। जोकोविच ने कहा कि यह साल थोड़ा कठिन रहा क्योंकि उन्हें कहीं भी जाने के लिए इजाजत लेनी पड़ती थी। हालांकि, अब वह खुश हैं। सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने के मामले में जोकोविच स्पेन के राफेल नडाल के बाद दूसरे नंबर पर हैं। नडाल के नाम 22 ग्रैंडस्लैम हैं। अगर ऑस्ट्रेलियन ओपन में जोकोविच खेलते हैं, तो वह इस रिकॉर्ड की बराबरी करने की कोशिश करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed