मेजबान की सलाह, वर्ल्ड कप में हसीनाओं से बचें क्रिकेटर्स!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड कप 2015 अब ज्यादा दूर नहीं है। अगले महीने 14 फरवरी से क्रिकेट का महाकुंभ शुरू हो जाएगा। सभी क्रिकेट बोर्ड अपने-अपने सूरमाओं के नामों की सूची तैयार कर चुके हैं।
जैसे-जैसे वर्ल्ड कप नजदीक आ रहा है। क्रिकेट फैंस से लेकर क्रिकेटर्स सभी अपनी-अपनी तैयारियों को लेकर जुट गए हैं। इन सब से हटकर क्रिकेट के सट्टेबाज भी सतर्क हो गए हैं। वैसे क्रिकेट में फिक्सिंग कोई नई बात नहीं है। कई क्रिकेट दिग्गज इस दलदल में फंसकर अपना करियर बर्बाद कर चुके हैं।
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनिए से लेकर टीम इंडिया के भी कई क्रिकेटर्स पर फिक्सिंग का दाग लगा। पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन और अजय जडेजा को भी फिक्सिंग का दंश झेलना पड़ा था। हालांकि बाद में दोनों को कोर्ट ने आरोपमुक्त कर दिया था।
आईपीएल शुरू होने के बाद फिक्सिंग में एक नया नाम सामने आया 'स्पॉट फिक्सिंग'। इसमें भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत का नाम सामने आया। उन पर बीसीसीआई ने कार्रवाई करते हुए क्रिकेट से आजीवन प्रतिबंध लगा दिया।
हसीनाओं के जरिए फंसाने की तैयारी
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत फिक्सिंग में नया नाम है। ऐसी बातें चर्चा में आई कि उन्हें मैच फिक्स करने के लिए सट्टेबाजों ने लड़कियां सप्लाई की और उसके बाद ब्लैकमेल कर उनसे स्पॉट फिक्सिंग कराई गई।
द न्यूजीलैंड हेराल्ड की खबर के मुताबिक, न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने अपने खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप के दौरान अनजान लड़कियों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अखबार को बताया कि बोर्ड ने अपनी टीम के खिलाड़ियों को आगाह किया है।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ी सुंदर लड़कियों के मोहपाश में न आएं, क्योंकि खुफिया एजेंसियों के जरिए बोर्ड को पता चला है कि वर्ल्ड कप में सट्टेबाज सुदंर लड़कियों के जरिए खिलाड़ियों से डील कर सकते हैं। लड़कियों के साथ शारिरिक संबंध बनाने के बाद खिलाड़ियों को ब्लैकमेल किया जा सकता है।