नीरज चोपड़ा का 2024 सीजन 14 सितंबर, शनिवार को ब्रसेल्स में डायमंड लीग फाइनल में उनके प्रदर्शन के साथ समाप्त हो गया है। नीरज ने शनिवार को फाइनल में इन-फॉर्म ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स को अच्छी प्रतिस्पर्धा दी, लेकिन 0.01 सेमी से चैंपियन बनने से चूक गए। नीरज 87.86 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, पीटर्स ने 87.87 मीटर का थ्रो किया और चैंपियन बने। नीरज के लिए यह सीजन बेहद खास नहीं रहा है, लेकिन हां उनके प्रदर्शन में निरंतरता रही है। उन्होंने लगातार 85+ मीटर का आंकड़ा छुआ है। हालांकि, वह कुछ मौकों पर करीबी अंतर से पहले स्थान से चूक गए।
आइए इस साल उनके प्रदर्शन पर नजर डालते हैं...
2 of 6
सुमरिवाला और नीरज चोपड़ा
- फोटो : Instagram
नीरज के सीजन की शुरुआत दोहा डायमंड लीग से हुई थी, जहां वह 88.36 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। इस टूर्नामेंट में विजेता जैकब वादलेच बने थे। चेक रिपब्लिक के इस खिलाड़ी ने नीरज को तब सिर्फ 0.02 मीटर के अंतर से हराया था। 26 साल के नीरज ने फिर फेडरेशन कप में हिस्सा लिया। भुवनेश्वर में हुए इस टूर्नामेंट में उन्होंने 82.27 मीटर के थ्रो से स्वर्ण पदक जीता। भारतीय स्टार ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए खुद को तैयार करने के लिए तुर्कू में पावो नूरमी खेलों में भी हिस्सा लिया।
वह पावो नूरमी खेलों में पहले स्थान पर रहे और अपनी तरफ से बहुत आत्मविश्वास के साथ पेरिस गए। हालांकि, नीरज ग्रोइन की चोट से जूझते रहे और उन्होंने ओस्ट्रावा मीट और पेरिस डायमंड लीग में हिस्सा नहीं लिया। ओलंपिक में नीरज 89.45 मीटर की दूरी तय की, जो उस समय उनका दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रयास था। हालांकि, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर के थ्रो के साथ पेरिस ओलंपिक का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। एक बार फिर नीरज को निराशा हाथ लगी।
4 of 6
नीरज चोपड़ा
- फोटो : https://www.instagram.com/neeraj____chopra/
सर्जरी की चर्चा के बीच नीरज ने पिछले महीने लुसाने डायमंड लीग में हिस्सा लिया। लुसाने में नीरज अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में नहीं दिखे। हालांकि, उन्होंने 89.49 मीटर का थ्रो जरूर किया और दूसरे स्थान पर रहे। पेरिस ओलंपिक के थ्रो को पीछे छोड़ते हुए 89.49 मीटर उनका दूसरे व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो बन गया। डायमंड लीग फाइनल के लिए स्टैंडिंग में वह चौथे स्थान पर पहुंच गए। इसके बाद लगा कि वह डायमंड लीग फाइनल में अच्छा कर इस सीजन की खराब यादों को पीछे छोड़ देंगे। हालांकि, फाइनल में भी उन्हें निराशा हाथ लगी और महज 0.01 मीटर से शीर्ष स्थान से चूक गए। नीरज ने 2022 में डायमंड लीग जीता था।
अगले सीजन के लिए नीरज की योजनाएं?
कमर की चोट के बावजूद नीरज ने 2024 में खुद को पहले से कहीं अधिक कठिन बना लिया है। महत्वपूर्ण ओलंपिक वर्ष पर ध्यान केंद्रित करने के लिए उन्होंने सर्जरी में देरी करने का विकल्प चुना है। हर बार जब वह मैदान पर उतरे तो उन्हें पता होता था कि एक गलती उनके करियर को भी नुकसान पहुंचा सकती है। चोट ने कभी-कभी उनके रन-अप, ब्रेकिंग और रिलीज को प्रभावित किया है, लेकिन उनके दृढ़ संकल्प को नहीं हिला सकी है। उनकी दृढ़ता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा उनकी समर्पित टीम है। विशेष रूप से फिजियो ईशान मारवाहा ने नीरज को इस चुनौतीपूर्ण सीजन के दौरान मैच फिट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
ऐसे में फैंस यह उम्मीद कर सकते हैं कि भारतीय स्टार नए सीजन से पहले अपने चोट और बाकी समस्याओं को सुलझा लेंगे और एक बार फिर 90 मीटर को छूने के लक्ष्य का पीछा करेंगे। नीरज ने कहा कि वह इस उपलब्धि के बारे में ज्यादा नहीं सोचते थे, लेकिन अब यह उनके दिमाग में है और नए सत्र में इसे तोड़ने का लक्ष्य रखेंगे। साल 2025 में फैंस निश्चित रूप से ऐसे नीरज को देखने की उम्मीद कर सकते हैं जो दूसरी डायमंड लीग ट्रॉफी हासिल करने और 90 मीटर के निशान को पार करने के लिए पहले से कहीं अधिक दृढ़ संकल्पित होगा।