Neeraj Chopra: 'ओलंपिक पर ध्यान देना चाहता हूं', डायमंड लीग में शामिल नहीं होने पर चोपड़ा ने दी सफाई, जानें
दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि नीरज ने इस लीग से अपना नाम वापस लिया है। हालांकि, अब उन्होंने स्पष्ट किया है कि पेरिस डायमंड लीग इस सीजन उनके प्रतियोगिता कैलेंडर का हिस्सा नहीं थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीरज ने दी सफाई
नीरज ने 'एक्स' पर लिखा, "सभी को नमस्कार। बस स्पष्ट करना चाहता हूं कि पेरिस डायमंड लीग इस सीजन मेरे प्रतियोगिता कैलेंडर का हिस्सा नहीं थी। मैंने इसे नाम वापस नहीं लिया है। मैं ओलंपिक खेलों की तैयारी पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। आपकी समझ और समर्थन के लिए धन्यवाद और प्रतिस्पर्धा करने वाले सभी एथलीटों को शुभकामनाएं।"
Hello, everyone. Just to clarify: the #ParisDL wasn't part of my competition calendar this season, so I haven't 'withdrawn' from it. I'm focusing on getting ready for the Olympic Games.
विज्ञापन विज्ञापन
Thanks for your understanding and support, and wishing all the athletes competing all the…— Neeraj Chopra (@Neeraj_chopra1) July 3, 2024
पावो नूरमी खेल से शुरू की थी तैयारी
टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने पिछले महीने पावो नूरमी खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की थी। नीरज ने ओलंपिक से पहले हुए इन खेलों में 85.97 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे थे। नीरज इस टूर्नामेंट में पहले पिछड़ रहे थे, लेकिन उन्होंने तीसरे प्रयास में शानदार वापसी की थी और अंत तक अपनी बढ़त को कायम रखने में सफल रहे थे।
सुमरिवाला का बयान
पिछले सप्ताह भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने उन्हें राष्ट्रीय अंतर राज्यीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेने से छूट दे दी थी जो सभी भारतीय एथलीटों के लिए अनिवार्य प्रतियोगिता थी। एएफआई ने कहा था कि घरेलू प्रतियोगिता और सात जुलाई को डाइमंड लीग के बीच कम समय होने के कारण उन्हें यह छूट दी गई।
एएफआई के अध्यक्ष आदिल सुमरिवाला ने कहा था, "हमने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रत्येक एथलीट भारत में अंतर राज्यीय चैंपियनशिप में भाग लेगा। लेकिन पेरिस डाइमंड लीग अंतर राज्यीय चैंपियनशिप से टकरा रही है और हमें लगता है कि ओलंपिक खेलों से पहले पेरिस डाइमंड लीग उसके (चोपड़ा) लिए बहुत महत्वपूर्ण होगी इसलिए वह एकमात्र व्यक्ति है जिसे फेडरेशन कप में भाग लेने की विशेष अनुमति दी गई है।"
किस लीग में हिस्सा लेंगे चोपड़ा?
चोपड़ा ने हालांकि पिछले महीने संकेत दिया था कि उनका कार्यक्रम उनके शरीर की स्थिति के अनुसार तय होगा। चोपड़ा ने कहा था, "हमारे बीच चर्चा हुई कि मैं अंतर राज्यीय चैंपियनशिप (27 से 30 जून) में खेलूंगा और यह हरियाणा के पंचकुला में होगी लेकिन पेरिस ओलंपिक और इसके बीच काफी कम समय है। मैं दोहा में खेल रहा था तो भारत के करीब है। इसके अलावा राष्ट्रीय अंतर राज्यीय चैंपियनशिप और ओलंपिक के बीच पेरिस डाइमंड लीग (सात जुलाई) है। इसलिए हमने यहां (फेडरेशन कप) हिस्सा लेने का फैसला किया। आगे की प्रतियोगिता कैलेंडर पर फैसला हालात और शरीर की स्थिति के अनुसार किया जाएगा। अन्यथा, मैं यहां से पेरिस जाऊंगा।"