फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   National Sports Awards: 55 claim Khel Ratna including Smriti Nikhat; 10 cricketers in the race for Arjun Award

National Sports Awards: खेल रत्न पर स्मृति-निकहत समेत 55 का दावा; 10 क्रिकेटर अर्जुन अवॉर्ड की रेस में

Fri, 08 Dec 2023 11:05 PM IST
शक्तिराज सिंह हेमंत रस्तोगी
हेमंत रस्तोगी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 08 Dec 2023 11:05 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत जज जस्टिस एएम खानिवल्कर की अगुवाई में 12 सदस्यीय समिति राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेताओं का चयन अगले सप्ताह करने जा रही है।

विज्ञापन
National Sports Awards: 55 claim Khel Ratna including Smriti Nikhat; 10 cricketers in the race for Arjun Award
खेल रत्न के लिए आवेदन करने वाले खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हांगझोऊ एशियाई खेलों की स्वर्णिम सफलता के बाद नामी खिलाड़ियों ने देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड पर दावा ठोका है। इस बार बड़ी संख्या में 55 खिलाड़ियों ने खेल रत्न के लिए आवेदन किया है। खेल रत्न के दावेदारों में एशियाड का स्वर्ण जीतने वाली महिला क्रिकेट टीम की सदस्य स्मृति मंधाना, विश्वकप के फाइनल में पहुंचने वाले शतरंज खिलाड़ी आर प्रगनानंदा, मुक्केबाज निकहत जरीन, पैरा एशियाड में स्वर्ण जीतने वाले आईएएस अधिकारी सुहास एलवाई, टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना भी शामिल हैं। इस बाद अर्जुन अवॉर्ड के लिए भारतीय क्रिकेटरों ने खास उत्साह दिखाया है। 10 क्रिकेटरों ने इस अवॉर्ड के लिए आवेदन किया है। सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत जज जस्टिस एएम खानिवल्कर की अगुवाई में 12 सदस्यीय समिति राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेताओं का चयन अगले सप्ताह करने जा रही है।
विज्ञापन


हॉकी कप्तान हरमनप्रीत, ज्योति, मनु भी दावेदारों में
बीते वर्ष खेल रत्न के लिए 45 खिलाडिय़ों ने दावा जताया था, इस बार यह संख्या बढ़ी है। खेल रत्न के लिए आवेदन करने वालों में एशियाड में तीन स्वर्ण जीतने वाली तीरंदाज ज्योति सुरेखा, अभिषेक वर्मा, हांगझोऊ में 3000 मीटर स्टीपलचेज का स्वर्ण जीतने वाले अविनाश साबले, लगातार दूसरे एशियाड का स्वर्ण जीतने वाले तेजिंदर पाल सिंह तूर, शटलर एचएस प्रणय, सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, तलवारबाज भवानी देवी, गोल्फर अदिति अशोक, स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल, सौरव घोषाल, निशानेबाज मनु भाकर, एशियाड में स्वर्ण जीतने वाली पलक, टोक्यो ओलंपिक के फाइनल में पहुंचे सौरभ चौधरी, टेनिस खिलाड़ी रामकुमार रामानाथन, साकेत मिनेनी, पहलवान दीपक पूनिया, एशियाड का स्वर्ण जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह, मंदीप सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह और सुमित भी शामिल हैं।
विज्ञापन


बीते वर्ष अर्जुन बनने वाले आठ खिलाड़ियों ने ठोंका दावा
बीते वर्ष 25 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड दिया गया था। इनमें सीमा पूनिया, अविनाश साबले, निकहत जरीन, अमित पंघाल (मुक्केबाजी), एचएस प्रणय, आर प्रगनानंदा, नयनमोनि सैकिया (लॉन बाउल्स), डीफ बैडमिंटन खिलाड़ी जर्लिन अनिका भी शामिल थे। इन खिलाड़ियों ने इस बार खेल रत्न पर भी दावा जताया है। महिला हॉकी टीम की कप्तान गोलकीपर सविता, वंदना कटारिया, मोनिका, पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल भी खेल रत्न की दावेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋतुराज, अर्शदीप, शैफाली, ऋचा अर्जुन के दावेदारों में
बीते वर्ष किसी भी क्रिकेटर को अर्जुन अवॉर्ड नहीं दिया गया था, लेकिन इस बार 10 क्रिकेटरों ने इस पर दावा ठोका है। इनमें एशियाड का स्वर्ण जीतने वाली टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, आवेश खान, टीम के साथ द. अफ्रीका के दौरे पर गए विकेट कीपर जितेश शर्मा शैफाली वर्मा, ऋचा धोष, टिटास साधू, राजेश्वरी गायकवाड़, शाहबाज अहमद शामिल हैं। निशानेबाज पलक ने अर्जुन अवॉर्ड पर भी दावा जताया है। उनके अलावा एशियाड का स्वर्ण जीतने वाली सिफ्त कौर समरा, तीन स्वर्ण जीतने वाले ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, ईशा सिंह, अखिल श्योराण, मेहुली घोष भी दावेदारों में हैं। अर्जुन अवॉर्ड के लिए 250 के करीब खिलाड़ियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed