फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   National Games: Samyukta of Maharashtra won third gold in gymnast, Yogeshwar won gold in men.

National Games: महाराष्ट्र की संयुक्ता ने जिमनास्ट में जीता तीसरा स्वर्ण, योगेश्वर ने पुरुषों में स्वर्ण जीता

Sat, 28 Oct 2023 01:33 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पणजी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 28 Oct 2023 01:33 AM IST
सार

महाराष्ट्र की संयुक्ता काले और ओडिशा की परिणिति नायक ने 37 वें राष्ट्रीय खेलों की जिमनास्टिक स्पर्धा में तीन-तीन स्वर्ण जीतकर अपना दबदबा बना लिया। रिदमिक जिमनास्ट संयुक्ता ने महिलाओं की ट्रेंपोलाइन में स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन
National Games: Samyukta of Maharashtra won third gold in gymnast, Yogeshwar won gold in men.
राष्ट्रीय खेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय खेलों की भारोत्तोलन स्पर्धा में राजस्थान के नितेक झांगिड ने अपने राज्य को पहला स्वर्ण दिलाया। उन्होंने 81 भारवर्ग में 317 वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया। मध्य प्रदेश के वी अजय बाबू ने 312 वजन के साथ रजत और महाराष्ट्र के अभिषेक (309) ने कांस्य पदक जीता। महिलाओं की 71 किलो भारवर्ग में पंजाब की हरजिंदर कौर ने 201 वजन उठाकर स्वर्ण, महाराष्ट्र की तृप्ति माने (190) और मणिपुर की पी उमेश्वरी दवी ने 189 भार उठाकर कांस्य पदक जीता। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र की संयुक्ता काले और ओडिशा की परिणिति नायक ने 37 वें राष्ट्रीय खेलों की जिमनास्टिक स्पर्धा में तीन-तीन स्वर्ण जीतकर अपना दबदबा बना लिया। रिदमिक जिमनास्ट संयुक्ता ने महिलाओं की ट्रेंपोलाइन में स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले उन्होंने रिदमिक टीम और ऑलराउंड में स्वर्ण पदक जीते थे। परिणति ने व्यक्तिगत ऑलराउंड के अलावा वाल्टिंग टेबल और अनइवन बार में स्वर्णिम सफलता हासिल की थी। 
विज्ञापन


हरियाणा के योगेश्वर ने पुरुषों की फ्लोर स्पर्धा में स्वर्ण जीता। मणिपुर में जिमनास्टिक में दो स्वर्ण जीते। गुजरात और उत्तर प्रदेश ने खेलों में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र ने मॉडर्न पेंटाथलान में पांच स्वर्ण पदक जीते। मयंक और डॉली पाटिल ने तीन स्वर्ण जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed